व्यापार मंडल पठानकोट द्वारा विशेष बैठक की गई आयोजित
पठानकोट 1,जुलाई(ब्यूरो रिपोर्ट) : व्यापार मंडल पठानकोट द्वारा विशेष बैठक प्रधान अमित नैयर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।जिसमें विशेष तौर से उपस्थित प्रदेश सचिव सुनील महाजन जिला चेयरमैन वेद प्रकाश जिला प्रभारी भारत महाजन चीफ पैटर्न राजेश शर्मा जनरल सेक्टरी अरुण गुप्ता कैशियर रमन हांडा पीआरओ नरेंद्र वालिया कन्वीनर कुलदीप सिंह,दविंदर सिंह,राजीव महाजन ने संयुक्त रूप से कहा कि केंद्र सरकार ने 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक को बनाने आयात निर्यात और बिक्री पर पूरी तरह से पाबंदी लगाने का ऐलान कर दिया है क्यूंकि ये भी कहा जा रहा है कि इससे पर्यावरण को सबसे ज्यादा नुकसान होता है पर्यावरण को बचाने के लिए केंद्र सरकार ने ये फैसला तो उचित लिया है पर्यावरण मंत्रालय ने इस दिशा में बड़ा फैसला लेते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से पाबंदी लगाने का फैसला लिया है पर्यावरण मंत्रालय द्वारा कहा गया है कि देश में एक जुलाई से सिंगल यूज़ प्लास्टिक को बनाना आयात निर्यात और बिक्री पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगा दी जाएगी।इस प्लास्टिक का प्रयोग एक तरह से कम ही होता है लेकिन इससे नुकसान काफी ज्यादा होता है केंद्र सरकार पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986(29) की धारा 6 और धारा 8 और धारा 25 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 में संशोधन करने के लिए नियम बनाया है इसमें हर प्रकार के प्लास्टिक के ऊपर पाबंदी लगाने का प्रावधान दिया गया है।इस दौरान अमित नैयर ने कहा कि व्यापारी वर्ग हमेशा ही सरकार द्वारा बनाए गए कानून और नियमों का पालन करता है परन्तु सरकार को भी व्यापारी वर्ग के लिए कोई भी कानून और नियम बनाने से पहले उसका विकल्प जरूर ढूंढ लेना चाहिए उन्होंने कारपोरेशन और प्रशासन से मांग की कि जो एक जुलाई से यह कानून सख्ती से लागू किया जा रहा है उसमें पठानकोट क्षेत्र के सभी व्यापारी आधारों को एक हफ्ते का समय तो दिया जाए बजाय इसके कि किसी का चालान काटा जाए।उन्होंने कहा कि निगम और प्रशासन को इस कानून संबंधी जागरूक करने के लिए इश्तिहार या सेमिनारों द्वारा व्यापारी वर्ग का मार्गदर्शन किया जाए और व्यापारी वर्ग को कुछ राहत तो दी जाये।








