Prime Punjab Times

Latest news
ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ* ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਸੁਖਵੰਤ ਕੌਰ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਧੁੱਪਸੜੀ ਵਿਖੇ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਹੁਦਾ, ਸਟਾਫ਼ ਵੱਲੋਂ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾ... ਆਰਿਅਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਲੰਬੀ ਛਾਲ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਮਗਾ,ਕੌਮੀ ਪੱਧਰ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ਲਈ ਹੋਈ ਚੋਣ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਬਾਲੜੀ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਬੇਟੀ ਬਚਾਓ ਬੇਟੀ ਪੜ੍ਹਾਓ ਸੈੱਲ ਵੱਲੋਂ ਪੋਸਟਰ ਮੇਕਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing प्रदेश में विकास कार्यों का क्रम लगातार रहेगा जारी : ब्रम शंकर जिंपा

प्रदेश में विकास कार्यों का क्रम लगातार रहेगा जारी : ब्रम शंकर जिंपा

प्रदेश में विकास कार्यों का क्रम लगातार रहेगा जारी: ब्रम शंकर जिंपा
– कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 8 में 16.25 लाख रुपए की लागत से गलियों के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत
होशियारपुर, 02 मई(ब्यूरो) :कैबिनेट मंत्री श्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि आधारभूत ढांचे को और मजबूत बनाना पंजाब सरकार की मुख्य प्राथमिकता है, जिसके अंतर्गत प्रदेश में लगातार विकास कार्यों का क्रम इसी तरह जारी रहेगा। वे आज वार्ड नंबर 8 के मोहल्ला अस्लामाबाद में अलग- अलग गलियों के निर्माण कार्य की शुरुआत करवाने के दौरान इलाका वासियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 16.25 लाख रुपए की लागत से इलाके की गलियों का निर्माण करवाया जा रहा है। इस दौरान उनके साथ कमिश्नर  नगर निगम श्री करणेश शर्मा भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लोगों की मांग के अनुसार ही विभिन्न वार्डों में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं और आने वाले समय में होशियारपुर वासियों की सभी मांगों को पहल के आधार पर हल कर दिया जाएगा। इस दौरान विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कार्य में गुणवत्ता के पक्ष से कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे खुद जाकर सभी कार्यों का जायजा लेंगे व स्पेशल टीम से भी कार्यों की चैकिंग करवाई जाएगी।
श्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि शहरी विकास को लेकर पंजाब सरकार योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है और लोगों की सुविधा के लिए हर जरुरी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। इस मौके पर पार्षद श्री मुखी राम, एक्सियन नगर निगम श्री हरप्रीत सिंह, श्री वरिंदर शर्मा बिंदू, श्री सुमेश सोनी, श्री वरिंदर वैद के अलावा इलाका निवासी भी मौजूद थे।