कादियां में ईद मिलन पार्टी में विधायक अमन शेर सिंह कलसी सहित अनेकों राजनैतिक धार्मिक व सामाजिक जत्थेबंदियों के लोग हुए शामिल
बटाला 8 मई (अविनाश शर्मा ) : मुस्लिम जमाअत अहमदिया के मुखालय कादियां में आज ईद मिलन पार्टी का आयोजन तरखाणावाली रोड सराय ताहिर में आयोजित हुआ इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर अंजूमन अहमदिया कादियां के मुख्य सचिव मौलाना मुहम्मद इनाम गौरी ने की । कार्यक्रम का शुभारंभ पवित्र कुआर्न की तिलावत से हुआ। जिसमें क्षेत्र की राजनीतिक धार्मिक सामाजिक सभी धर्म से संबंधित लोगो ने भाग लिया । इस अवसर पर मुहम्मद इनाम गौरी ने जमाअत द्वारा मानव कल्याण के लिये किये जा रहे कार्यो का वणर्न किया । उन्होंने कहा जमाअत समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलती है ।ईद मिलन पार्टी का आयोजन भी इसकी एक कडी है आपसी भाईचारे को बढाना आज के समय की जरूरत है समाज के हर वर्ग को एक दूसरे का ध्यान रखना चाहिए ताकि आपसी प्यार को और बढावा मिले। इस अवसर पर उन्होने जमाअत के संस्थापक हजरत मिर्जा गलाम अहमद साहिब की शिक्षाओ पर चलते हुए एक दूसरे से हमदर्दी करना और गरीबों को अपनी खुशी में शामिल करने पर बल दिया। कहा संसार तेजी से तीसरी जंग की ओर बढ रहा है अमन शांति के बनाए रखने के लिये जमाअत द्वारा पूरी दुनिया में कई कदम उठाए गए हैं । इस अवसर पर बटाला के विधायक अमन शेर सिंह कलसी , हलका कादियां के आम आदमी पार्टी के इंचार्ज एडवोकेट जगरूप सिंह सेखवां , शिरोमणि अकाली दल के हलका इंचार्ज गुरइकबाल सिंह माहल , एसजीपीसी सदस्य गुरिंद्रपाल सिंह गोरा ने भी मानवता तथा जमात अहमदिया के शांतप्रिय गतिविधियों पर अपने विचार व्यक्त किए । ईद मिलन पार्टी का धन्यवाद ज्ञानी तनवीर अहमद ने किया । इस अवसर पर डॉ बलचरणजीत सिंह भाटिया, अश्विनी वर्मा,चौधरी अबदुल वासे, बिक्रमजीत सिंह भाटीया गगनदीप सिंह भाटीया मनमोहन सिंह ओबराय,जोगिंदर कुमार नंदू , आम आदमी पार्टी की स्टेट ज्वाइंट सचिव बबिता खोसला , कामरेड गुरमेज सिंह तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे ।








