डी.ए.वी पब्लिक स्कूल में मनाया तीज का त्योहार
गढ़दीवाला 30 जुलाई (चौधरी) : आज लाला जगत नारायण डी.ए.वी पब्लिक स्कूल गढ़दीवाला प्रिंसिपल डा.अमित नागवान की अध्यक्षता में में तीज का त्योहार बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें कक्षा पाँचवी से कक्षा दसवीं तक के छात्रों ने भाग लिया।इस मौके छात्रों ने टप्पे तथा भांगड़ा प्रस्तुत किया। कक्षा दसवीं की छात्राओं ने गिद्दा तथा कक्षा नौवीं की छात्राओं ने समूह में लोकनृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा पाँचमी की छात्राओं ने भी समूह में लोकनृत्य प्रस्तुत किया। अन्य कक्षाओं की छात्राओं ने अकेले या जोड़े में नृत्य प्रस्तुत किया। अध्यापिका रमणदीप कौर ने इस सांस्कृतिक कार्यक्रम को बड़ी खूबसूरती से प्रस्तुत करते हुए बच्चों को कहा कि त्योहार हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। ये हमारे जीवन में नया उत्साह और उमंग भर देते है। इस अवसर पर नर्सरी विंग के छात्र भी रंग बिरंगे परिधानों में आए। उन्होने भी नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर समूह स्टाफ उपस्थित था।








