फगवाड़ा (लाली दादर)
* विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने बताया सराहनीय प्रयास
16 फरवरी : फगवाड़ा के नजदीक गांव रावलपिंडी में सुखविंद्र सिंह तक्खर और जतिंद्र सिंह कनाडा की ओर से दस नवजात बच्चियों को सम्मान स्वरूप इकत्तीस-इकत्तीस सौ रुपए की राशि भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान विशेष रूप से मौजूद रहे भुलत्थ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने इस प्रयास को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि बच्चियों के बिना यह संसार अधूरा है इसलिए बेटियों को बेटों के समान ही सम्मान दिया जाना चाहिए। खैहरा ने कहा कि जब से समाज सेवी संस्थाओं तथा जागरुक लोगों ने बेटियों का सम्मान करने व खास तौर से उनकी लोहड़ी भी लडक़ों की तरह ही मनाने की रीत डाली है तब से समाज में काफी जागरूकता आई है और भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरीतियों पर काफी हद तक अंकुश लगा है। इस दौरान सुखविंद्र सिंह तक्खर, जतिंदर सिंह तक्खर व सतनाम कौर तक्खर ने बताया कि नवजात बच्चियों को सम्मानित करने का कार्यक्रम लोहड़ी पर किया जाना था लेकिन कुछ परिवारिक कारणों की वजह से तब कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा। उन्होंने कहा कि नवजात बच्चियों की माताओं को सम्मान राशि सौंपते हुए उन्हें आपार खुशी हो रही है। इस रीत को वे आगामी वर्षों में भी जारी रखेंगे। तक्खर परिवार की ओर से विधायक खैहरा सहित अन्य गणमान्यों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुनर्जोत के अंतरराष्ट्रीय समन्वयक अशोक मेहरा, जसविंदर सिंह बैंस, हरजोत तक्खर कनाडा, हरजीत बाजवा, बलविंदर सिंह, सुषमा रानी, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह नीटा जगपालपुर, बलवीर कंग, आंगनबाड़ी वर्कर, संतोष कुमारी, सोनिया, आशा वर्कर कुलवंत कौर, गुरिन्द्रबीर सिंह काहलों, अमरजीत कौर, लखबीर सिंह सैनी, रविंदरजीत सिंह संधू, राजविंदर सिंह, कुलवंत सिंह, कुलदीप सिंह, कुलबीर सिंह, निर्मल सिंह पूर्व सरपंच, परमजीत कौर, लखबीर कौर तक्खर, परमजीत कौर, रमनदीप कौर, मनीषा, महेंद्र पाल, कुलदीप, कमलजीत, बलविंदर सिंह, जसवंत सिंह नंबरदार, संतोख सिंह रावलपिंडी, तेलू राम, बलविंदर कुमार, सरबजीत सिंह, सतनाम सिंह नंबरदार, कुलवंत सिंह नंबरदार, सतबीर कौर, बलजीत कौर, हरप्रीत कौर, रजनी, रवीना आदि मौजूद थे।
तस्वीर सहित।








