Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing सनातन धर्म सभा शाहपुरकंडी टाउनशिप की ओर से विजयदशमी पर्व…

सनातन धर्म सभा शाहपुरकंडी टाउनशिप की ओर से विजयदशमी पर्व…

जुगियाल(कमल कृष्ण हैप्पी) 

सनातन धर्म सभा शाहपुरकंडी टाउनशिप की ओर से विजयदशमी पर्व बड़ी श्रद्धा एवं धूमधाम से मनाया

6 अक्टूबर : सनातन धर्म सभा शाहपुरकंडी टाउनशिप की ओर से सभा के अध्यक्ष शिव प्रकाश धीमान की देखरेख में स्थानीय दशहरा ग्राउंड में विजयदशमी पर्व बड़ी श्रद्धा एवं धूमधाम से मनाया गया। जिसमें हजारों की संख्या में कॉलोनी सहित आसपास के गांवों के लोगों ने पहुंचकर प्रभु श्री राम की आराधना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में पूर्व डिप्टी स्पीकर ठाकुर दिनेश सिंह बब्बू,तवी इंजीनियरिंग कॉलेज के चेयरमैन इंजीनियर विधि सिंह जमवाल एवं आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव अनिल भारद्वाज बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। इस मौके पर उन्होंने लोगों को बधाई देते हुए कहा कि हमें अपने त्यौहारों को पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जणा चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों को बधाई दी। शाम 5:40 बजे रावण , कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों को अग्नि भेंट किया गया। इस मौके पर सनातन धर्म सभा के सरपरस्त सुधीर गुप्ता, शिव प्रकाश, जतिंदर् अरोड़ा, कमल हैप्पी, सुरजीत सिंह, पवन बाबा,स्माइल शर्मा,ओम प्रकाश, सोम राज, डीएसपी डी ठाकुर रविंद्र सिंह रूबी ,थाना शाहपुर कंडी प्रभारी मोहित टाक, कार्यकारी एसएमओ डॉक्टर जेपी भट्टी ,लखविंदर सिंह, विकांत आनंद, दीपांशु और पवन कुमार सहित हजारों लोग मौजूद थे।

फोटो :  दशहरा ग्राउंड में रावण और भगवान श्री राम का चलता हुआ युद्ध, मेघनाथ और कुंभकरण के जलते हुए पुतले, शाहपुर कंडी टाउनशिप के दशहरा ग्राउंड में मुख्य अतिथि को सम्मानित करते हुए श्री सनातन धर्म सभा के सदस्य।