Prime Punjab Times

Latest news
ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਲਈ ਸੰਪੂਰਨ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਦੇ ਸੱਦੇ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਦਸੂਹਾ 'ਚ ਭਰਵਾਂ ਹੁੰਗਾਰਾ ਡਾ.ਉਬਰਾਏ ਨੇ ਦੁਬਈ ਚ ਮੌਤ ਦੇ ਮੂੰਹ ਵਿੱਚ ਗਏ ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਸਾਰ ਲਈ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਦਿਲਕਸ਼ ਸਿੰਘ ਨੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੱਧਰੀ ਕਿਕ ਬਾਕਸਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਜਿੱਤਿਆ ਕਾਂਸੇ ਮੈਡਲ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ "ਇਮਰਜਿੰਗ ਟੈਕਨਾਲੋਜੀ ਐਂਡ ਦਾ ਫਿਊਚਰ ਆਫ਼ ਆਈਟੀ” ਵਿਸ਼ੇ ’ਤੇ ਸੈਮੀਨਾਰ ਕਰਵਾਇਆ ਪੈਨਸ਼ਨ ਕੋਈ ਖੈਰਾਤ ਨਹੀਂ ,ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦਾ ਹੱਕ ਹੈ - ਆਗੂ ਆਈ.ਕੇ.ਜੀ. ਪੰਜਾਬ ਟੈਕਨੀਕਲ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਵੱਲੋਂ ਦਾਖਲਿਆਂ ਦੀ ਆਖਰੀ ਮਿਤੀ 'ਚ ਵਾਧਾ, ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਲਈ ਸੁਨਹਿਰੀ ਮੌਕਾ - ... ਸ਼੍ਰੀ ਅਚਲੇਸ਼ਵਰ ਧਾਮ ਵਿੱਚ ਹਰਿਨਾਮ ਸੰਕੀਰਤਨ ਮਹਾਕੁੰਭ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਸਮਾਪਨ.. ਘੰਟਿਆਂ ਬੱਧੀ ਹੋਈ ਮੂਸਲਾਧਾਰ ਬਾਰਿਸ਼ ਕਾਰਨ ਤਹਿਸੀਲ ਦਸੂਹਾ ਹੋਈ ਹਾਲੋ ਬੇਹਾਲ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ‘ਸੋਮਨਾਥ ਸੰਵਾਦ’ ਵਿਸ਼ੇ ’ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਖਾਦਾਂ ਦੀ ਟੈਗਿੰਗ ਰੋਕਣ ਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਨਿਰਵਿਘਨ ਸਪਲਾਈ ਲਈ ਹੈਲਪਲਾਈਨ ਨੰਬਰ ਜਾਰੀ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing शादी के बीस दिन बाद नवविवाहिता की मौत, आरोपित पति काबू

शादी के बीस दिन बाद नवविवाहिता की मौत, आरोपित पति काबू

मायके परिवार का आरोप…….. दामाद करता था बेटी को तंग- परेशान

पठानकोट, 28 फरवरी( सूरज कुमार) : शादी के 20 दिन बाद रविवार को एक 30 वर्षीय नवविवाहिता की मौत की खबर सामने आई है। युवती के ससुराल परिवार की मानें तो युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। हालांकि युवती के मायके पक्ष का कहना है उनकी बेटी ऐसा नहीं कर सकती है। मृतका की पहचान शायना (30) के रूप में हुई है। शायना की शादी सात फरवरी 2022 को गौरव निवासी ग्रीन एवेन्यू, सैली रोड के साथ हुई थी। गौरव का डमटाल में ट्रांसफार्मर की सप्लाई का कारोबार है। जानकारी मुताबिक शादी के कुछ दिनों बाद ही दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए थे। उधर, शायना के परिजन बेटी द्वारा आत्महत्या करने की बात को नहीं मान रहे। परिजनों का कहना है कि शायना ऐसा काम कभी कर ही नहीं सकती। पिता के बयान के आधार पर थाना-दो की पुलिस ने शायना के पति गौरव (32) के खिलाफ आइपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शायना के कारोबारी पिता ने कारोबारी सुनील कनोत्रा निवासी मोहल्ला प्रेम नगर ने बताया कि सात फरवरी को शायना की शादी गौरव के साथ हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शायना का पति गौरव उसे परेशान करता था। शादी के बाद से ही दोनों में अनबन रहती थी। इसके चलते दोनों परिवारों ने बैठकर भी मसला सुलझाया, लेकिन अब गौरव उसे ज्यादा तंग करने लगा था। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह करीब 11 बजे गौरव ने उन्हें फोन किया और कहा कि शायना से उसका झगड़ा हो गया है, जिस पर उन्होंने बैक काल करने की बात कही। आधे घंटे बाद फोन किया तो उन्होंने उठाया नहीं। इसके बाद करीब एक बजे गौरव ने फोन पर बताया कि शायना ने कमरे को अंदर से लाक करके बैठी हुई है। बात का पता चलने पर वह तुरंत मौके पर पहुंचे और उनसे पूछा तो शायना की मौत हो चुकी है। शायना के पिता सुनील कनोत्रा का कहना है कि उनकी बेटी कबी ऐसा काम नहीं कर सकती है। थाना-दो के एसआई बलदेव सिंह ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे सुनील कनोत्रा ने उन्हें फोन पर उक्त घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि शायना के शव को बेड पर रखा हुआ है। उसके ससुराल पक्ष वालों ने बताया कि शायना ने बाथरूम में लगी स्पोर्ट से फंदा लगाया है, जिस पर शायना के पिता ने शक जताया है कि वह ऐसा नहीं कर सकती। पिता के बयानों पर पुलिस ने पति गौरव पर आइपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एसआई बलदेव सिंह ने आगे बताया कि गौरव ने पुलिस को यह भी बयान दिए है कि शादी के बाद शायना और उसके बीच छोटी छोटी बातों को लेकर झगड़ा रहता था और इसी के चलते शायना ने आत्महत्या के लिए यह कदम उठाया था।