Prime Punjab Times

Latest news
श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ* ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਸੁਖਵੰਤ ਕੌਰ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਧੁੱਪਸੜੀ ਵਿਖੇ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਹੁਦਾ, ਸਟਾਫ਼ ਵੱਲੋਂ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾ... ਆਰਿਅਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਲੰਬੀ ਛਾਲ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਮਗਾ,ਕੌਮੀ ਪੱਧਰ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ਲਈ ਹੋਈ ਚੋਣ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਬਾਲੜੀ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਬੇਟੀ ਬਚਾਓ ਬੇਟੀ ਪੜ੍ਹਾਓ ਸੈੱਲ ਵੱਲੋਂ ਪੋਸਟਰ ਮੇਕਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਸ਼੍ਰੀਮਤੀ ਮੰਜੁਲਾ ਸੈਣੀ ਫੈਸ਼ਨ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਦੋ ਰੋਜ਼ਾ ਵਰਕਸ਼ਾਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ 15 ਅਤੇ 16 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਸੂਚੀਆਂ ਦੀ ਅੰਤਿਮ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਨਾ, ਵੋਟਰ ਸੂਚੀ ਵਿੱਚ ਆਪਣਾ ਨਾਮ ਜ਼ਰੂਰ ਚੈੱਕ ਕਰਨ: ਆਸ਼ਿਕਾ ਜੈਨ ਕਮਾਹੀ ਦੇਵੀ ਵਿਖੇ ਪਲੇਸਮੈਂਟ ਕੈਂਪ 14 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ – ਰਮਨਦੀਪ ਕੌਰ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing 28 वर्षो की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए लेक्चरर बलविंदर सिंह

28 वर्षो की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए लेक्चरर बलविंदर सिंह

28 वर्षो की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए लेक्चरर बलविंदर सिंह

बटाला 31 मार्च (अविनाश शर्मा, ) : निकटवर्ती गांव खुजाला के सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल में तैनात अंग्रेजी लेक्चरर बलविंदर सिंह की 28 वर्षो की सेवा के बाद  सेवानिवृत्ति के अवसर पर प्रिंसिपल शशि किरण ,स्टाफ तथा गांव की पंचायत द्वारा लेक्चरर बलविंदर सिंह को बधाई दी गई तथा उन्हें भविष्य के लिये  शुभकामनायें पेश की गई । इस अवसर पर कॉम्प्लेक्स स्कूल के इंचार्ज  अरविंदर सिंह भाटिया तथा मुकेश कुमार भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे । इस अवसर पर संबोधन करते हुए प्रिंसिपल शशि थरूर ने कहा कि लेक्चरर बलविंदर सिंह द्वारा जितनी भी सेवाएं स्कूल में निभाई गई है वह सराहनीय है क्योंकि उनकी अपने विषय पर मास्टरी थी तथा पढ़ाने का ढंग भी बहुत निराला था । इस अवसर पर संबोधन करते हुए मुकेश कुमार ने कहा कि लेक्चरर बलविंदर सिंह एक बहुत ही शांत प्रिय स्वभाव के मालिक हैं तथा हमेशा ही लोगों से प्रेम भाव से रहते हैं। उन्होंने लेक्चरर बलविंदर सिंह को भावी समय में अपने आप को समाजसेवा के कार्यों तथा अन्य गतिविधियों में संलिप्त रहने का आह्वान किया ।  इंचार्ज अरविंदरजीत सिंह भाटिया ने भी उनकी सेवाओं की प्रशंसा की तथा उनके व्यक्तित्व को सराहा । इस अवसर पर लेक्चरर बलविंदर सिंह द्वारा स्कूल को अपनी ओर से 11000₹ की राशि अनुदान की तथा स्कूल में काम करने वाले चौथा दर्जा कर्मचारियों को भी विशेष तौर पर गिफ्ट भेंट किये गये । स्कूल प्रिंसिपल शशिकिरण तथा स्टाफ की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं भेंट की गई।  मंच का संचालन युनीश महाजन ने किया ।इस अवसर पर अन्यों के अतिरिक्त मुकेश कुमार, अरविन्द जी सिंह भाटिया विपन कुमार युनीश महाजन दलजीत सिंह परमिंदर सिंह बलजिंदर सिंह ,परमजीत कौर लेक्चर , आदि उपस्थित थे ।