जुगियाल ( हैप्पी )
19 जुलाई – पंजाब राज्य खाद्य आयोग के सदस्य श्री विजय दत्त ने जिला प्रशासन पठानकोट से नदियों के पास पानी से प्रभावित स्कूलों की सूची मांगी है। इस सूची में उन स्कूलों का नाम, पता, संपर्क नंबर और अगर उस स्कूल में बुनियादी ढांचे को कोई नुकसान हुआ है तो उसकी जानकारी मांगी गई है. इसके साथ ही खाद्य आयोग ने बाढ़ प्रभावित इलाकों के आंगनबाडी केंद्रों के संबंध में भी जानकारी मांगी है. खाद्य आयोग ने जिला प्रशासन से एक सप्ताह के अंदर उपरोक्त सारी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है.








