Prime Punjab Times

Latest news
ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾ. ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੀ ਦੇ ਬੁੱਤ ਦੀ ਤੋੜ-ਭੰਨ੍ਹ ਦੀ ਘਟਨਾ ਅਤਿ ਮੰਦਭਾਗੀ, ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਤੁਰੰਤ ਹੋ... ਮੁਕੇਰੀਆਂ ਤੇ ਤਲਵਾੜਾ 'ਚ ਗੂੰਜੇਗੀ ਸ਼ਿਵ ਭਗਤੀ ਦੀ ਗੂੰਜ, ਕੈਲਾਸ਼ ਖੇਰ ਦੇਣਗੇ ਭਜਨਾਂ ਦੀ ਪੇਸ਼ਕਾਰੀ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਹਰੇਕ ਖ਼ੇਤਰ ਵਿੱਚ ਨੰਬਰ ਇਕ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸਫ਼ਰ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗਾ: ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ... ਸਿਹਤ ਸਹੂਲਤਾਂ ਅਤੇ ਸਕੀਮਾਂ ਲੋਕਾਂ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਦੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਣ : ਡਾ.ਸੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ BSc ਫੈਸ਼ਨ ਡਿਜ਼ਾਇਨਿੰਗ ਛੇਵੇਂ ਸਮੈਸਟਰ ਦੀ ਜਸਦੀਪ ਅਤੇ ਨੇਹਾ ਨੇ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਪਹਿਲਾ ਸਥਾਨ - ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ... ਦਸੂਹਾ ਚ ਇੱਕ ਨਿੱਜੀ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਸਕੂਲ ਦੀ ਬੱਸ ਪਲਟੀ,ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ... जालंधर में डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) की बैठक में पहुंचे कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और मेयर वनीत ध... DAV पब्लिक स्कूल में सामाजिक विज्ञान तथा सामान्य ज्ञान पर अंतर सदनीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन ਅੱਜ ਦੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੇ ਭਵਿੱਖ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਸੁੰਦਰ ਸਮਾਜ ਦੀ ਸਿਰਜਣਾ ਕਰਨੀ ਹੈ ਪੁਰਾਣੀ ਰੰਜਿਸ਼ ਨੇ ਲਿਆ ਖੂ+ਨੀ ਰੂਪ,ਗੋਲੀਬਾਰੀ ’ਚ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌ+ਤ; ਮੁਲਜ਼ਮ ਤੇ ਉਸ ਦੀ ਪਤਨੀ 4 ਘੰਟਿਆਂ 'ਚ ਕਾਬੂ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing महिला नवआरक्षकों की पासिंग आउट परेड और शपथ समारोह का आयोजन, 464 महिला नवआरक्षक महिला आरक्षक के रूप में अपनी-अपनी वाहिनीयों में शामिल होने के लिए हुई पास आऊट 

महिला नवआरक्षकों की पासिंग आउट परेड और शपथ समारोह का आयोजन, 464 महिला नवआरक्षक महिला आरक्षक के रूप में अपनी-अपनी वाहिनीयों में शामिल होने के लिए हुई पास आऊट 

महिला नवआरक्षकों की पासिंग आउट परेड और शपथ समारोह का आयोजन, 464 महिला नवआरक्षक महिला आरक्षक के रूप में अपनी-अपनी वाहिनीयों में शामिल होने के लिए हुई पास आऊट 
होशियारपुर (ब्यूरो) : दिनांक 31 मार्च 2022 को सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, सीमा सुरक्षा बल, खड़का कैम्प होशियारपुर में महिला नवआरक्षकों की पासिंग आउट परेड और शपथ समारोह आयोजित किया गया, जिसमें 464 महिला नव आरक्षक (बैच सं० 255 और 256) महिला आरक्षक के रूप में अपनी-अपनी वाहिनीयों में शामिल होने के लिए पास आऊट हुईं।
मधु सूदन शर्मा, महानिरीक्षक, सहायक प्रशिक्षण केन्द्र खड़का ने इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में परेड की समीक्षा की। मधु सूदन शर्मा, महानिरीक्षक का परेड ग्राउंड में श्री एस एस मंड, कमांडेंट (प्रशिक्षण) और श्री रवि भूषण, द्वितीय कमान अधिकारी(प्रशिक्षण)द्वारा स्वागत किया गया।
परेड के द्वारा मुख्य अतिथि को जनरल सल्युट से सम्मानित किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया और मार्चिंग कॉलम से सलामी ली।  और विभिन्न इनडोर और आउटडोर विषयों में असाधारण प्रदर्शन करने वाली महिला नव आरक्षकों को मुख्य अतिथि द्वारा पदकों  से अलंकृत  किया गया।
परेड के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ जिसमें विभिन्न राज्यों के नवआरक्षकों ने अपने राज्यों के लोक नृत्यों को अनेकता में एकता के शानदार उदाहरण के रूप में प्रदर्शित किया।कुशलता से कोरियोग्राफ किए गए पारंपरिक और देशभक्ति गीतों पर सामूहिक नूत्य प्रदर्शन ने परेड ग्राउंड में पूरे माहौल को रोमांचित करके दर्शकों का दिल जीत लिया। इस मौके पर सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, खड़का के समस्त स्टाफ,उनका परिवार,प्रशिक्षणार्थी, बी .एस .एफ . के सेवानिवृत अधिकारी तथा इन नव आरक्षकों के परिवार के सदस्यों सहित डॉ. हरमिन्दर सिंह बैंन्स , निदेशक पंजाब विशवविधालय क्षेत्रिय केन्द्र, होशियारपुर के नेतत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना के 53 छात्र एवं 02 शिक्षक भी मौजूद रहे और परेड के दौरान इन नव आरक्षकों की करतल ध्वनि से हौसला अफजाई की ।
नव आरक्षकों को संबोधित करते हुए, मुख्य अतिथि श्री मधु सूदन शर्मा ने पूरे दिल से परेड के दौरान उनके आत्मविश्वास, कौशल और समन्वय के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की जो परेड की पहचान है।  उन्होंने बीएसएफ को करियर विकल्प के रूप में चुनने के लिए महिला नवआरक्षकों की सराहना की और नव आरक्षकों को साहस और उत्साह के साथ देश की सेवा करने और देश की बेटियों के लिए झिझक छोड़ने और राष्ट्र के आह्वाहन पर सेना एव बल में शामिल होने के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया।
परेड को संबोधित करते हुए, मुख्य अतिथि श्री मधु सूदन शर्मा, आईजी एसटीसी बीएसएफ़ खड्का ने महिला नव आरक्षकों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत व सशक्त प्रहरी के रूप मे ढालने के लिए पूरी प्रशिक्षण टीम के परिश्रम व प्रयासों की सराहना की और महिला नव आरक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा दूर दूर से परेड देखने के लिए आये इन महिला नवरक्षों नव आरक्षकों के परिवार के सदस्यों को बधाई भी दी।
error: copy content is like crime its probhihated