Prime Punjab Times

Latest news
ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ‘ਭਾਰਤੀ ਗਿਆਨ ਪਰੰਪਰਾ ਅਤੇ ਨੈਤਿਕ ਮੁੱਲ’ ਵਿਸ਼ੇ ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ 'ਚ ਗਣਿਤ ਅਤੇ ਵਿਗਿਆਨ ਕਵਿਜ਼ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਡਾ. ਸੁਖਦੇਵ ਸ਼ਰਮਾ ਨੂੰ ਸਦਮਾ, ਪਿਤਾ ਡਾ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਮਿੱਤਰ(ਹਰੀ ਪਗੜੀ ਵਾਲੇ) ਦਾ ਦੇਹਾਂਤ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਆਗੂ ਸੁਖਚੈਨ ਸਿੰਘ ਖਹਿਰਾ ਦੀ ਬਦਲੀ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੀ ਬੁਖਲਾਹਟ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਕਰਾਰ; ਸਾਂਝੀ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਗੜਦੀਵਾ... ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਜੀ ਦੇ 650ਵੇਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸੈਮੀਨਾਰ ਕਰਵਾਇਆ ਹਲਕਾ ਟਾਂਡਾ ਉੜਮੁੜ ਦੇ ਸ਼ਹਿਰ ਗੜਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਾਰਿਸ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਭਰਵਾਂ ਹੁੰਗਾਰਾ ਕਲੱਸਟਰ ਖੇਡਾਂ 'ਚ ਉਵਰਆਲ ਟ੍ਰਾਫੀ ਦਸੂਹਾ 1 ਅਤੇ ਦਸੂਹਾ -2 ਨੇ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ਤੇ ਜਿੱਤੀ ਪੀ ਐਮ ਸ਼੍ਰੀ ਜਵਾਹਰ ਨਵੋਦਿਆ ਵਿਦਿਆਲਿਆ ਫਲਾਹੀ ਵਿਖੇ 16ਵੀਂ ਕੌਮੀ ਯੋਗਾ ਮੀਟ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਆਗਾਜ਼ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ 'ਚ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵੇਦ ਸਪਤਾਹ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ  ਵਿਖੇ ਆਈ.ਪੀ.ਆਰ ਸੰਬੰਧੀ ਵਰਕਸ਼ਾਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing केंद्रीय जेल में कैंप कोर्ट का किया गया आयोजन, 6 में से 2 केसों का मौके पर ही किया निपटारा

केंद्रीय जेल में कैंप कोर्ट का किया गया आयोजन, 6 में से 2 केसों का मौके पर ही किया निपटारा

केंद्रीय जेल में कैंप कोर्ट का किया गया आयोजन, 6 में से 2 केसों का मौके पर ही किया निपटारा

होशियारपुर, 31 मार्च(ब्यूरो) : जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी श्रीमती अमरजोत भट्टी के नेतृत्व में आज जेल लोक अदालत/कैंप कोर्ट का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी मैडम अपराजिता जोशी ने बताया इस जेल लोक अदालत/कैंप कोर्ट में 6 केसों में से 2  केसों का मौके पर ही निपटारा किया गया व सुपरिडैंट, केंद्रीय जेल होशियारपुर को हिदायत दी कि जिन केसों का जेल लोक अदालत/कैंप कोर्ट के दौरान निपटारा हो गया है,  वे उन दोषियों को रिहा करें जो दोषी किसी और केस में हिरासत में नहीं है। इसके अलावा जेल लोक अदालत/कैंप कोर्ट में होशियारपुर के अलावा सब-डिविजन मुकेरियां, दसूहा व गढ़शंकर से भी केस लिए गए व यह केस अलग-अलग पुलिस स्टेशनों से संबंधित हैं।
सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने बताया कि जेल लोक अदालत/कैंप कोर्ट के आयोजन का मुख्य उद्देश्य अंडर ट्रायल प्रीजनर्स जिनके केस काफी लंबे समय से अदालतों में चल रहे हैं, उनका इस जेल लोक अदालत/कैंप कोर्ट में जल्द से जल्द निपटारा किया जा सके व इस जेल लोक अदालत/कैंप कोर्ट के माध्यम से दोषियों/कैदियों को लंबे ट्रायल से बचाया जा सके। जिससे धन  व समय की बचत होगी।
श्रीमती अपराजिता जोशी की ओर से केंद्रीय जेल का दौरा किया गया व उन्होंने कैदियों व हवालातियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने जिन दो कैदियों की ओर से जेल में आत्म हत्या की कोशिश की गई, उनके बारे में डिप्टी सुपरिडैंट रमनदीप सिंह से जानकारी हासिल की। उन्होंने हिदायत करते हुए कहा कि जेल में काउंसलर/ मनोचिकित्सक तैनात किया जाए। उन्होंने मौके पर ही सिविल सर्जन होशियारपुर को पत्र के माध्यम से काउंसलिंग के लिए केंद्रीय जेल होशियारपुर में एक काउंसलर तैनात करने के लिए कहा ताकि केंद्रीय जेल में होने वाली किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि अथारिटी की ओर से ग्राम पंचायत धोलियां व ढफ्फर  में ट्रैवलर वैन केम माध्यम से सैमीनार का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता पैनल एडवोकेट गुरप्रीत सिंह भट्टी की ओर से की गई। सैमीनार के दौरान उन्होंने गांव वासियों को मीडिएशन, लोक अदालत व पर्मानेंट लोक अदालतों की गतिविधियों के बारे में परिचित करवाया। इस मौके पर पैरा लीगल वालंटियर जसप्रीत कौर ने नि:शुल्क कानूनी सहायता संबंधी प्रचार सामग्री भी बांटी।