Prime Punjab Times

Latest news
ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਆਗੂ ਸੁਖਚੈਨ ਸਿੰਘ ਖਹਿਰਾ ਦੀ ਬਦਲੀ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੀ ਬੁਖਲਾਹਟ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਕਰਾਰ; ਸਾਂਝੀ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਗੜਦੀਵਾ... ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਜੀ ਦੇ 650ਵੇਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸੈਮੀਨਾਰ ਕਰਵਾਇਆ ਹਲਕਾ ਟਾਂਡਾ ਉੜਮੁੜ ਦੇ ਸ਼ਹਿਰ ਗੜਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਾਰਿਸ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਭਰਵਾਂ ਹੁੰਗਾਰਾ ਕਲੱਸਟਰ ਖੇਡਾਂ 'ਚ ਉਵਰਆਲ ਟ੍ਰਾਫੀ ਦਸੂਹਾ 1 ਅਤੇ ਦਸੂਹਾ -2 ਨੇ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ਤੇ ਜਿੱਤੀ ਪੀ ਐਮ ਸ਼੍ਰੀ ਜਵਾਹਰ ਨਵੋਦਿਆ ਵਿਦਿਆਲਿਆ ਫਲਾਹੀ ਵਿਖੇ 16ਵੀਂ ਕੌਮੀ ਯੋਗਾ ਮੀਟ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਆਗਾਜ਼ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ 'ਚ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵੇਦ ਸਪਤਾਹ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ  ਵਿਖੇ ਆਈ.ਪੀ.ਆਰ ਸੰਬੰਧੀ ਵਰਕਸ਼ਾਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਇਆ ਦਸੂਹਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਧੋਖਾਧੜੀ ਦੇ ਕੇਸਾਂ ਤਹਿਤ 02 ਦੋਸ਼ੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਡੱਫਰ ਸਕੂਲ 'ਚ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਖੇਡ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing दसूूहा में परशुराम वार्षिक जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया

दसूूहा में परशुराम वार्षिक जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया

दसूूहा (चौधरी) 

ब्राह्मण सभा दसूहा ने सभी संतों एवं व्यक्तियों का जयंती समारोह में पहुंचने पर धन्यवाद किया

22 अप्रैल – दसूूहा में भगवान श्री परशुराम जी के जन्म उत्सव अक्षय तृतीया के पवित्र अवसर पर श्री ब्राह्मण सभा दसूहा की ओर से भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव समारोह बड़ी श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ प्राचीन पांडव सरोवर दसूहा स्थित भगवान श्री परशुराम मंदिर हाल में बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया गया । इस पवित्र अवसर पर सुबह 9:00 श्री रामायण जी के पाठ का भोग डाला गया । एवं हवन यज्ञ उपरांत मंदिर हाल में सत्संग का आयोजन किया गया । इस पवित्र अवसर पर जम्मू से पहुंचे संत महापुरुष श्री मदन लाल जी जम्मू वालों ने अपने मुखारविंद की सुरीली आवाज से भजनों का गुणगान करके संगत को मंत्रमुग्ध किया । जबकि इस अवसर पर कैंथां मुहल्ला दसूूहा स्थित शेरांवाली कुटिया के स्वामी शब्द प्रेमानंद महाराज जी ने प्रवचनों की गंगा बहाई । इस अवसर पर उन्होंने मौजूद संगत को प्रवचनों द्वारा प्रभु चरणों के साथ जुड़ने हेतु प्रेरित किया । एवं भगवान श्री परशुराम जी की जीवनी पर प्रकाश डाला । इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक दसूूहा एडवोकेट कर्मवीर सिंह घुम्मण के पिता सरदार जगमोहन सिंह घुम्मण ने भगवान श्री परशुराम जी मंदिर में नतमस्तक होकर हाजिरी लगवाई । सरदार जगमोहन सिंह घुम्मण ने अपने संबोधन में ब्राह्मण समाज को भगवान श्री परशुराम के जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भेंट की । उन्होंने बताया कि विधायक दसूूहा कर्मवीर सिंह घुम्मण जालंधर में हो रहे चुनाव में ड्यूटी जाने के कारण मुझे श्री परशुराम मंदिर में पहुंच कर भगवान श्री परशुराम जी के चरणो में नतमस्तक होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ । इस अवसर पर सुशील कुमार पिंकी शर्मा , गुरप्रीत सिंह चीमा , के इलावा धार्मिक , सामाजिक एवं राजनैतिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया । इस अवसर पर श्री ब्राह्मण सभा दसूहा की ओर से श्रद्धालु संगत के लिए भंडारे – लंगर का प्रसाद बड़ी श्रद्धा के साथ वितरण किया गया । इस अवसर पर पहुंचे संत महापुरुषों धार्मिक सामाजिक एवं राजनीतिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के पहुंचने पर भगवान श्री ब्राह्मण सभा दसूहा के प्रधान सेवा मुक्त मास्टर सोहन लाल पाराशर , महासचिव सतीश कालिया एवं अन्य सभी पदाधिकारियों की ओर से सभी श्रद्धालु संंगत का भी धन्यवाद किया गया । जबकि इस अवसर पर संजीव कुमार शर्मा बिट्टू स्टूडियो , पंडित त्रिदीप मिश्रा , बहन रजनी कौशल , छोटू चड्ढा , भोली देवा जी ने भजनों की गंगा अपने मुखारविंद की सुरीली आवाज उनसे वहाई । इस अवसर पर श्री ब्राह्मण सभा के पूर्व प्रधान मास्टर रमेश शर्मा , अश्विनी कुमार शर्मा , पंडित पूर्ण प्रकाश शर्मा , कर्नल जोगेंद्र लाल शर्मा के इलावा विजय मार्केट दसूहा के कन्वीनर विजय कुमार शर्मा , इंदर मोहन शर्मा , बाबूराम शर्मा , दीपक शर्मा , नथाराम खजुरिया , प्रवीण कुमार शर्मा , भोला शर्मा , वीरेंद्र कुमार शर्मा , ठेकेदार पिंकी शर्मा , एडवोकेट परमिंदर कुमार शर्मा , चंद्रशेखर बंटी शर्मा , ठाकुर बलदेव सिंह , पत्रकार चंदन कौशल , राजन मेर , प्रदीप शर्मा रेलवे वाले , बाबा कश्मीरा सिंह , मदन लाल , शिवकुमार शर्मा , जय देव ऋषि ,बाबू अरुण कुमार शर्मा , पत्रकार इन्द्रजीत शर्मा दसूूहा , अजय कुमार खुल्लर बुदोबरकत , निर्मल चंद शर्मा , पंडित दिनेश कुमार शर्मा , नरेश दत्ता , राजेंद्र कुमार शर्मा बुल्ला , कमल किशोर शर्मा , गणेश भार्गव प्रदीप भार्गव एसडीओ राजेंद्र कुमार शर्मा , एडवोकेट विशाल दत्ता , गौरव शर्मा , प्रेम कुमार शर्मा मनोरिया , लालचंद शर्मा , राजकुमार कौशल , अरुण कुमार शर्मा मोतीनगर दसूूहा , पार्षद राजेश कुमार पिंकी , चंद्र मोहन शर्मा प्रमोद गौतम गौतम ऋषि जय देव ऋषि , डी .के , शर्मा , भगवान श्री परशुराम मंदिर दसूहा के मुख्य पुजारी महेंद्र पंडित महेंद्र प्रसाद जी भी उपस्थित थे ।