लायंस क्लब की ओर से ढाकी रोड स्थित डॉ.तरसेम मेडिकेयर अस्पताल में कार्यक्रम आयोजित
डॉ.तरसेम सिंह ने एक परिवार को घर की छत बनाने को 15 हजार रुपए की राशि प्रदान की
पठानकोट 16,जून(अविनाश / तरूण) : आज लायंस क्लब पठानकोट की ओर से प्रधान राजीव खोसला की अध्यक्षता में ढाकी रोड स्थित डाक्टर तरसेम मेडिकेयर अस्पताल में कार्यक्रम करवाया गया।जिसमें प्रोजैक्ट चेयरमैन और रिटायर्ड डीएचओ लायन डाक्टर तरसेम सिंह ने एक व्यक्ति को घर की छत बनाने को 15 हजार रुपए की राशि प्रदान की। लायन विजय पासी ने बताया कि लायंस क्लब पठानकोट ने प्रधान राजीव खोसला की प्रधानगी में इस बार एक वर्ष में 157 प्रोजैक्ट किए है।तो वहीं लगातार 25 सामाजिक प्रोजैक्ट करके एक मसाल कायम की है।लायंस क्लब ने स्कूलों-कालेजो में ट्रैफिक सेमिनार लगाकर डीटीओ आफिस के सहयोग से करीब 800 स्टूडेंटस के लाइसेंस बनवाकर दिए है।उन्होंने कहा कि लायंस क्लब का मुख्य मकसद सामाजिक कार्यो में बढ़चढ़कर योगदान देकर जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाना है।लायंस क्लब द्वाजरा सामाजिक कार्यो में फ्री मेडिकल कैंप लगाना,लोगों की आंखो का अपरेशन करवाने, पलूषण चेकअप कैंप लगाना, जरूरतमंद लड़कियों की शादियो में राशन और नकदी देना, स्कूलों-कालेजो में ट्रैफिक सेमिनार लगाना,प्रदूषण से बचने को पौधे रोपित करना,मेधावी स्टूडेंटस को छात्रवृति देना आदि प्रोजैक्ट किए गए है।लायंस क्लब का यह प्रयास आगे भी हमेशा जारी रहेगा।प्रधान राजीव खोसला ने क्लब के समस्त सदस्यों का धन्यावाद किया और उन्होंने कहा कि वह लायंस क्लब को बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए हमेशा योगदान देते रहेंगे।इस मौके पर चेयरमैन प्रोजैक्ट लायन विजय पासी,सचिव समीर गुप्ता, पीआरओ नरेंद्र महाजन, डा.एमएल अत्री,राकेश अग्रवाल, शरणजीत सिंह,अवतार अबरोल, महिंद्र सिंह उपस्थित रहे।








