एन आर आई डा.चंदन द्वारा कृष्णा ताइक्वोंडो अकादमी को 15 हजार की राशि तथा खेल किट भेंट
गढ़दीवाला 25 मई (चौधरी) : एन आर आई डॉ चंदन वर्मा (इंग्लैंड) ने कृष्णा ताइक्वोंडो अकादमी गढ़दीवाला की टीम को 5th पंजाब ताइक्वांडो कप में दूसरा स्थान हासिल करने की खुशी में 15000 की राशि ईनाम तथा खेल किट भेंट की है । इसके साथ ही जैक्सन कंपनी के पार्टनर पुनेतम देवकोहली ने भी अकादमी की टीम को इस जीत की खुशी में फाइटिंग किट भेंट की।इस मौके एन आर आई डा. चंदन वर्मा ने खिलाड़ियों को इस जीत पर बधाई देते हुए ओर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस खुशी के अवसर पर कृष्णा ताइक्वोंडो अकेडमी के प्रधान रमाकांत शर्मा, कोच विशाल शर्मा व अकादमी के बच्चें शामिल थे।








