Prime Punjab Times

Latest news
ਬਲਾਕ ਪੱਧਰੀ ਡਰਾਮਾ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਸਰਕਾਰੀ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਡੱਫਰ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਜੇਤੂ ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing पंजाब में चुनावों के समय माहौल को खराब करने की साजिश रच रहा है पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान 

पंजाब में चुनावों के समय माहौल को खराब करने की साजिश रच रहा है पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान 

हिंदू नेताओं की सुरक्षा को यकीनी बनाए पंजाब सरकार

सुजानपुर 22 जनवरी (ब्यूरो) : अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति की बैठक यूथ चेयरमैन विक्की ठाकुर की अध्यक्षता में सुजानपुर में हुई जिसमें विशेष रूप से समिति के चेयरमैन सुरेंद्र मन्हास तथा हिंदु  तख्त के प्रचारक पुनीत सिंह उपस्थित हुए इस मौके पर समिति के चेयरमैन सुरेंद्र मन्हास तथा हिंदू तख्त के प्रचारक पुनीत सिंह ने कहा कि पंजाब में चुनावों को देखते हुए पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अलगाववादी ताकतों के माध्यम से साजिश रच के पंजाब के माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहा है उन्होंने कहा कि पंजाब में पिछले लगभग दो महीनों से आरडीएक्स सहित विस्फोट तथा ड्रोन मिलने का सिलसिला जारी है  पठानकोट तथा लुधियाना में विस्फोट की घटनाएं  इस बात की ओर इशारा करता है कि पंजाब विरोधी ताकतें इस बात की पूरी कोशिश कर रही हैं कि चुनावों के अहम समय पर पंजाब में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देकर पंजाब के माहौल को खराब किया जाए पंजाब के चुनावों में खलल डाला जाए हिंदू सिख भाईचारे को खराब किया जाए उन्होंने कहा कि इस समय इनके टारगेट पर हिंदू नेता है जो समय समय पर आतंकवाद तथा अलगाववाद के खिलाफ अपनी आवाज उठा रहे हैं उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को चाहिए कि पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा करें तथा जो लोग अलगाववादियों का सहयोग कर रहे हैं उनको ट्रेस किया जाए उन के नेटवर्क को तोड़ा जाए ताकि पंजाब में समय रहते आतंकवादी गतिविधियों को रोका जा सके वहीं उन्होंने कहा कि हिंदू नेताओं की सुरक्षा को यकीनी बनाया जाए उन्होंने कहा कि पहले भी पंजाब में कई हिंदू नेताओं पर आतंकवादी हमले हो चुके हैं उन्होंने कहा कि चुनावों के इस अहम समय में यह बहुत जरूरी है कि पंजाब की सुरक्षा खामियों को दूर किया जाए तथा आतंकवादी तथा उनके समर्थकों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति पिछले काफी लंबे समय से आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष कर रही हैं तथा किसी भी कीमत पर पंजाब का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा इस अवसर पर जगदीप सिंह, इंदरजीत, पिंकी, बबीता, अनिल कुमार, सोनू कुमार ,मोना, रूपेश कुमार ,तेजिंदर सिंह , बलवीर, कौशल्या, शकुंतला ,बीरो देवी ,रोहित कुमार आदि उपस्थित थे।