गढदीवाला / टांडा (PPT NEWS)
पर्चा रद्द होने तक जारी रहेगा धरना
नगर कौंसिल अधिकारी टांडा ने कहा कि मैंने थाने में नहीं दी दरख्वास्त
21 जून : टांडा पुलिस द्वारा सियासी दबाव के चलते टांडा शहर के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता, महादेव मंदिर टांडा के प्रधान व सीनियर पत्रकार दीपक बहल के खिलाफ सोमवार दोपहर को नगर कौंसिल दफ्तर द्वारा दी गई दरख्वास्त को लेकर पर्चा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया|जिसके रोष स्वरूप महादेव मंदिर कमेटी के समूह मेंबरों की अगवाई में हल्का टांडा की समूह किसान जत्थेबंदियों, पाॅलिटीकल पार्टियां, धार्मिक, सामाजिक तथा स्वयं-सेवी संस्थाओं के अलावा टांडा शहर निवासियों द्वारा महादेव मंदिर उड़मुड़ में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिस उपरांत उन्होंने रोष प्रदर्शन करते हुए थाना टांडा का घेराव करके धरना लगा दिया। जिसमें किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के जिला प्रधान परमजीत सिंह भुल्ला, दोआबा किसान कमेटी के प्रधान जंगवीर सिंह चौहान, पूर्व राज्य मंत्री चौधरी बलबीर सिंह मियानी, पूर्व कमिश्नर लखविंदर सिंह लक्खी, अरविंदर सिंह रसूलपुर हलका इंचार्ज शिरोमणि अकाली दल (ब), कमलजीत सिंह तुली, मनजीत सिंह दसूहा, सुखविंदर सिंह मूनक, नगर कौंसिल प्रधान गुरसेवक मार्शल, पर्षद कृष्ण कुमार बिट्टू,पार्षद सुमन खोसला, पार्षद रकेश कुमार बिट्टू, दविंदर बिल्लू सैनी, समाजसेवी हरदीप खुड्डा, पंडित देव शर्मा, जीवन कुमार बबली, अशोक बहल, सुरिंदर नैय्यर के अलावा बहुत सारे शहर निवासियों हाजिर हुए और पंजाब सरकार खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस मौके पर बोलते हुए अलग-अलग पदाधिकारियों ने कहा कि टांडा शहर के प्राचीन मंदिर के बाहर नगर कौंसिल द्वारा लगाई जा रही ब्लॉग्स का मैटेरियल हल्का लगाने पर रोकने संबंधी मंदिर प्रधान दीपक बहल पर एक सियासी रंजिश के तहत जो थाना टांडा प्रभारी ओंकार सिंह बराड़ द्वारा सियासी दबाव के नीचे एक झूठा पर्चा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है,जो सरकार द्वारा सरेआम धक्का किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी के कुछ पदाधिकारियों द्वारा महादेव मंदिर टांडा के सम्मुख झूठी शोहरत हासिल करने के लिए भगवान शिव शंकर जी महाराज की तरफ पीठ करके फोटो खिंचवाकर भगवान शिव शंकर जी का निरादर किया है। जिससे सभी हिंदू धर्म की आस्था को ठेस पहुंची हैं। इस संबंधी मंदिर कमेटी द्वारा शहर निवासियों और सनातन धर्म के समूह पदाधिकारियों ने पुलिस से अपील की है की दीपक बहल पर हुए पर्चे को रद्द कर उसकी रिहाई करवाई जाए। जिन लोगों ने हिंदू धर्म की आस्था को ठेस पहुंचाई है उन पर मुकदमा दर्ज किया जाये | टांडा थाना में दर्ज हुए मामले के बारे में जब नगर कौंसिल के ई.ओ राम प्रकाश से इस संबंधी जब फोन करके बातचीत की गई कि यह लगाएं जा रहे ब्लॉग्स पर कितना टेंडर आप द्वारा पास किया गया है तो उन्होंने बात करने से कनी कतरना शुरू कर दिया और जब उनसे इस पर्चे संबंधी बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि मैंने थाना टांडा में कोई दरखास्त नहीं दी है और मुझे नहीं पता किस ने नगर कौंसिल से थाना टांडा में दरखास्त दी है|जब इस काम के टेंडर के बारे में नगर कौंसिल प्रधान गुरसेवक मार्शल से बात की गए तो उन्होंने कहा की इस ब्लॉग्स का कोई टेंडर नहीं हुआ यह तो हम अपनी और से मंदिर की सेवा कर रहे थे|किसान जत्थेबंदियों के पदाधिकारियों ने कहा कि अगर नगर कौशल अधिकारी ने दरखास्त नहीं दी और नगर कौंसिल प्रधान द्वारा कोई टेंडर पास नहीं किया गया तो यह पर्चा किसके कहने पर यह मामला पुलिस ने दर्ज किया है। यह गुठली अभी तक उलझी पड़ी है। इस संबंधी जब डी.एस.पी टांडा कुलवंत सिंह से बात की गए तो उन्होंने कहा की हमे दरखास्त नगर कौंसिल के ई ओ ने दी है| इस मौके पर समूह पदाधिकारियों और शहर निवासियों ने यह भी निर्णय लिया की 22 जून को टांडा शहर के बाजार की सभी दुकानों बंद की जाएगा और जब तक दीपक बहल के खिलाफ दर्ज किया गया झूठ पर्चा खारिज करके उनको बा-इज्जत शहर निवासियों के हवाले नहीं किया जाता।उन्होंने कहा कि भगवान शिव शंकर जी महाराज के मंदिर की तरफ पीठ करके फोटो खिंचवाकर भगवान शिव जी का निरादर करने वाले वालों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया जाता तब तक यह धारणा लगातार दिन रात चलता रहेगा |
फोटो : थाना टांडा के समक्ष धरना प्रदशन करते हुए शहर वासी व भिन्न भिन्न जत्थेबंदियों के पदाधिकारी।








