हलका इंचार्ज विभूति शर्मा ने सिविल अस्पताल का किया औचक दौरा
पठानकोट, (अविनाश शर्मा, पंकज शर्मा) : हलका इंचार्ज विभूति शर्मा ने सिविल अस्पताल का औचक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग वार्ड में भी निरीक्षण किया व मरीजों को हालचाल जाना। अस्पताल में मरीजों व उनके परिजनों को आने वाली परेशानियों के बारे में भी जाना। दौरे के दौरान विभूति शर्मा ने सिविल सर्जन डा. रुबिदर कौर व कार्यकारी एसएमओ डा. सुनील चंद से मुलाकात कर अस्पताल प्रबंधन को आने वाली परेशानियों के बारे में जाना। हलका इंचार्ज विभूति शर्मा ने बताया कि अस्पताल में दौरे के दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को आ रही स्टाफ की कमी व मशीनों की कमी के बारे में जाना। वह सरकार को सिविल में आ रही कमियों के बारे में अवगत करवाएंगे व जल्द ही स्टाफ की कमी को पूरा किया जाएगा। अल्ट्रा साउंड मशीन के बारे में विभूति शर्मा ने बताया कि जिलाधीश से मशीन के बारे में बात हो गई है व जल्द ही नई अल्ट्रासाउंड मशीन अस्पताल में आ जाएगी सिविल सर्जन डा. रुबिदर कौर ने बताया कि विभूति शर्मा के दौरे के दौरान सिविल में स्टाफ, दवाइयों व अल्ट्रासाउंड मशीन के खराब होने के बारे में बताया गया। विभूति शर्मा की ओर से जल्द ही स्टाफ, दवाई की कमी को पूरा करने का आश्वासन दिया गया है। विभूति शर्मा ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए जल्द ही गांव व शहर में मोहल्ला क्लिनिक खोले जाएंगे। लोगों को 24 घंटे इलाज की सुविधा मिलेगी।








