पठानकोट 14 दिसंबर (ब्यूरो) : वाक करके घर को लौट रही महिला की मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने बाली झपट कर फरार हो गए। महिला शोभा रानी निवासी मोहल्ला कश्मीरी सुजानपुर ने बताया कि वह रोजाना की भांति 28 नवंबर शाम सवा चार बजे के करीब सेर करके अपने घर को लौट रही थी जब वह एक प्राइवेट अस्पताल के साथ वाली गली में पहुंची तो पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उसके आगे मोटर साइकिल लगा लिया तथा एक युवक ने उसके मुंह पर हाथ रखा तथा दूसरे ने कान से बाली झपट कर भाग गए। सुजानपुर पुलिस ने इस मामले में दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया था। थाना प्रभारी सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने नाके के दौरान एक युवक जतन कुमार उर्फ जानू निवासी मोहल्ला गली घूमियारा सुजानपुर को गिरफ्तार करके सोने की बाली बरामद कर ली है। जबकि इसके साथ दूसरे युवक के लिए छापेमारी पुलिस द्वारा की जा रही है।
LATEST.. सैर करके लौट रही महिला की बाली छीनने वाला एक काबू,दूसरा फरार
- Post published:December 14, 2021







