Prime Punjab Times

Latest news
*44ਵੇਂ ਮਾਤਾ ਚਿੰਤਪੂਰਨੀ ਮੇਲੇ 'ਚ ਲੰਗਰ ਦੀਆਂ ਤਿਆਰੀਆਂ ਮੁਕੰਮਲ,ਡਿਊਟੀਆਂ ਸੰਬੰਧੀ ਬੈਠਕ ਸੰਪੰਨ* ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਨੂੰ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ ਨਾਲ ਮਚੀ ਹਫੜਾ-ਦਫੜੀ, ਵਿਕਾਸ ਮੀਟਿੰਗ ਅੱਧ ਵਿਚਾਲੇ ਰੋਕ ਕੇ ਖਾਲੀ ਕਰਵਾਇਆ ਦਫ਼ਤਰ KMS ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ‘ਵਿੱਦਿਆ ਆਰੰਭ 2026’ ਨਾਲ ਦੋ-ਦਿਨਾ ਸਮਾਗਮ ਦੀ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਸਮਾਪਤੀ ਸ੍ਰੀ ਖਾਟੂ ਸ਼ਯਾਮ -ਸਾਲਾਸਰ ਬਾਲਾਜੀ, ਮਥੁਰਾ-ਵਰਿੰਦਾਵਨ ਅਤੇ ਹਰਿਦੁਆਰ-ਰਿਸ਼ੀਕੇਸ਼ ਲਈ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਣਗੀਆਂ ਬੱਸਾਂ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ‘ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤ ਭਾਰਤ’ ਤਹਿਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ‘ਆਗਾਜ਼-ਏ-ਖ਼ਾਸ’ ਨਾਲ ਨਵੇਂ ਅਕਾਦਮਿਕ ਸੈਸ਼ਨ 2026-27 ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਆਗਾਜ਼ ਸੋਸਾਇਟੀ ਨੇ 124 ਵੇਂ ਮਹੀਨਾਵਾਰ  ਸਮਾਰੋਹ ਦੌਰਾਨ 200 ਲੋੜਵੰਦਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡਿਆ ਰਾਸ਼ਣ  ਸ.ਸ.ਸ.ਸਕੂਲ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਨੈਸ਼ਨਲ ਡੀ-ਵਾਰਿਮੰਗ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ  ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਡੱਫਰ ਵਿਖੇ ਨੈਸ਼ਨਲ ਡੀ ਵਾਰਮਿੰਗ ਡੇ ਮਨਾਇਆ गुरु मां की दिव्य संगत में साधकों ने किया सामूहिक ध्यान, 13 अगस्त को देश-विदेश में होगा विशेष योग नि...
ADVERTISEMENT
You are currently viewing LATEST… जिले में डेंगू के लिए गए 34 लोगों के सैंपलों में 12 लोग पॉजिटिव निकले

LATEST… जिले में डेंगू के लिए गए 34 लोगों के सैंपलों में 12 लोग पॉजिटिव निकले

पठानकोट 13 नवंबर (अविनाश) : मौसम में बदलाव आने के बाद जिले में बेशक डेंगू की रफ्तार कम हुई है लेकिन उसके बावजूद पिछले तीन-चार दिन से डेंगू के मरीजों की संख्या 10 से उपर ही निकल रही है। शुक्रवार को भी सिविल अस्पताल स्थित लैब में 34 लोगों के सैंपल लिए गए जिनमें से 12 लोग पॉजिटिव निकले जिनमें से 5 ग्रामीण क्षेत्र व 7 शहर से संबधित है। जिन 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई उनमें से 3 वर्षीय बच्चा, 7 पुरुष व 4 महिलाएं शामिल है। जिसको चलते जिले में कुल केसों का आंकड़ा बढ़ता हुई कुल 1662 हो गया। जानकारी देते हुए डा.साक्षी ने बताया कि जिले में अब तक कुल 3273 लोगों के सैंपल लिए गए हैं जिनमें से अब तक 1662 लोग डेंगू से पॉजिटिव निकल चुके हैं और इन पॉजिटिव केसों में से 1327 केस शहर से संबधित है तथा 334 लोग ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि जिन 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उनमें से सरना से 27 वर्षीय व्यक्ति, सैनीक कालोनी से 46 वर्षीय व्यक्ति, ढाकी से 20 वर्षीय युवक, माधोपुर से 27 वर्षीय व्यक्ति, डेयरीवाल से 24 वर्षीय व्यक्ति, माडल टाउन से 19 वर्षीय युवक, आनंदपुर रड़ा से 35 वर्षीय महिला, ओल्ड शाहपुर चौंक से 22 वर्षीय महिला, सुंदर नगर से 35 वर्षीय महिला, धोबड़ा से 3 वर्षीय बच्चा व 38 वर्षीय व्यक्ति, पुरानी आबादी पठानकोट से 50 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई।

सर्वे दौरान 7 घरों में मिला लारवा

डेंगू से पीडि़त केस आने के बाद लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीम डेंगू पीडि़त क्षेत्रों का दौरा कर सर्वे कर रही है ताकि जिले में डेंगू की स्थिति को नियंत्रण पाया जा सके। हैल्थ इंस्पैक्टर अविनाश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को गांव कोठे मनवाल, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, ढांगू, एस.डी.एम. कोर्ट, राम शरणम कालोनी, गांव भबर, रॉयल एविन्यू, प्रेम नगर व आनंदपुर रड़ा में सर्वे किया और इस दौरान सात घरों में लारवा मिले जिसे टीम ने मौके पर ही नष्ट किया।

error: copy content is like crime its probhihated