दसूूहा (चौधरी)
1 जुलाई : आई.के गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी जालंधर के अधीन बीबी अमर कौर जी एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा स्थापित के.एम.एस कॉलेज ऑफ आई.टी एंड मैनेजमेंट चौधरी बंता सिंह कॉलोनी दसूहा के डॉयरेक्टर डॉ. मानव सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि साल 2023-24 के लिए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के तहत एस.सी विद्यार्थियों के लिए मुफ्त शिक्षा के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि मुफ्त शिक्षा प्राप्त करने के लिए विद्यार्थी के पास एस.सी वर्ग का सर्टिफिकेट, आधार कार्ड और कम आमदन का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। कॉलेज में बारवी कक्षा के बाद बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बी.सी.ए), बैचलर ऑफ साइंस इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी(बी.एस.सी आई.टी), बैचलर ऑफ साइंस फैशन डिजाइनिंग (बी.एस.सी एफ.डी), बैचलर ऑफ साइंस मेडिकल लैब साइंस (बी.एस.सी एम.एल.एस) और बैचलर ऑफ कॉमर्स (बी.कॉम) कोर्स उपलब्ध हैं। इसके अलावा ग्रेजुएशन के बाद मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एम.सी.ए), मास्टर ऑफ साइंस इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (एम.एस.सी आई.टी), पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (पी.जी.डी.सी.ए), मास्टर ऑफ साइंस फैशन डिजाइनिंग (एम.एस.सी एफ.डी), पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन फैशन डिजाइनिंग (पी.जी.डी.एफ.डी) और मास्टर ऑफ साइंस मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी (एम.एस.सी.एम.एम) कोर्स उपलब्ध हैं, विद्यार्थी अपनी स्ट्रीम के आधार पर कोर्स चुन दाखिला ले सकते हैं। डॉ. सैनी ने अधिक जानकारी देते हुए कहा कि एस.सी विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के तहत सीटें सीमित होने के कारण विद्यार्थियों को इसका लाभ लेने के लिए जल्दी से जल्दी आवेदन फॉर्म भरना होगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि अन्य वर्ग के होनहार और जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए मंजुला सैनी आशीर्वाद योजना के तहत फीस में स्कॉलरशिप का प्रावधान है, जिनमे मुख्यता सेवानिवृत्त सैनिकों के बच्चे, कंडी और बेट इलाके के बच्चे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
फोटो : स्कॉलरशिप स्कीम की जानकारी देते हुए डॉयरेक्टर डॉ. मानव सैनी।








