धार क्षेत्र में बढ़ेगा आम आदमी पार्टी का जनाधार
पठानको (पंकज शर्मा) : धार क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को लगा बड़ा झटका औरआदमी पार्टी को मिला भारी समर्थन जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बलकार सिंह पठानिया कांग्रेस पार्टी छोड़ आदमी पार्टी में हुए शामिल । बलकार सिंह पठानिया को अपने गांव पहुंचने पर लोगों द्वारा फूल माला पहना कर उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर हल्का सुजानपुर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अमित सिंह मोंटू वरिष्ठ नेता साहब सिंह सबा विशेष रुप से उपस्थित रहे । जनसभा को संबोधित करते हुए बलकार सिंह पठानिया ने कहा कि कांग्रेस अपनी नीतियों से भटक गई है जिससे चलते उसके पुराने और वफादार वर्कर कांग्रेस पार्टी को छोड़कर कर अन्य पार्टियों की ओर रुख कर रहे हैं। जिसका खामियाजा आने वाले विधानसभा 2022 के चुनावों में कांग्रेस को हार का मुंह देख कर भुगतना पड़ेगा। उन्हों ने बताया कि वह पिछले 28 वर्षों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए थे लगातार कांग्रेस की सेवा करते रहे के उनके द्वारा डैम ओतसीओ परिवारों के लगभग 350 लोगों को लोगों की रोजगार दिलवा गया है इस बार कांग्रेस की टिकट के लिए दावेदारी पेश की लेकिन उनकी अनदेखी की गई जिसके कारण उनके मन में भारी रोष उत्पन्न हुआ कि इतनी सालों की मेहनत के बाद भी उनको का फल नहीं मिला इसी को देखते हुए उन्हें कांग्रेस को छोड़ने का फैसला किया और आम आदमी पार्टी का दामन थामा ।इस अवसर पर उन्हों ने गांव वासियों सहितआदमी पार्टी का साथ देने का ऐलान किया। और आम आदमी पार्टी से उम्मीदवार अमित सिंह मंटू को जीत दिलवाने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर कई गांवों के सरपंचों सहित भारी संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं एवं युवा उपस्थित हुए।








