पठानकोट(तरूण सन्होत्रा)
श्री अदैत स्वरूप हीरा परम श्रद्वा धाम,शाहपुरकंडी में करवाए गए भगवती जागरण में महामाई की भेंटो पर झूमते रहे श्रद्वालु पूरी रात
22,अक्टूबर : शुक्रवार रात श्री अदैत स्वरूप हीरा परम श्रद्वा धाम,शाहपुरकंडी में करवाए गए मां भगवती के भव्य जागरण में महामाई की भेंटो पर श्रद्वालु पूरी रात झूमते रहे। जगराते में श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर अनन्त श्री विभूषित स्वामी दिव्यानंद पुरी महाराज के आर्शीवाद लेने को हजारों की संख्या में संगत उमड़ी रही। कार्यक्रम जय गुरू देव के जयकारो से पंडाल गूंजा। इससे पहले जगराते में इंटरनेशनल गायक शशी एंड पार्टी ने महामाई की भेंटो का गुणगान किया। रात 12 बजे के बाद सारे गा मा पा विजेता इंटरनेशनल गायक हेमन्त बृजवासी ने गणेश वंदना से शुरूआत की। उसके बाद श्री कृष्ण, भगवान शंकर और महामाई की भेंटे सुनकर उपस्थित श्रद्वालुओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। जागरण में श्री साईं इंस्टीट्यूट के चेयरमैन एसके पुंज, पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल, हिंदू सिख एकता क्लब के निर्मल सिंह पप्पू, विजय चोपड़ा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डा.तरसेम सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। श्री अदैत स्वरूप हीरा परम श्रद्वा धाम, शाहपुरकंडी को लाईटो को रोशनी से सजाया गया था। इससे पहले दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक रक्तदान, आंखों और मेडिकल चेकअप कैंप लगाया गया। जहां सैंकडो लोगों ने अपना चेकअप करवाया और उन्हें फ्री दवाएं वितरित की। कैंप में श्रद्वालुओं ने खूनदान भी किया।श्री श्रद्धानंद चेरिटेबल ट्रस्ट एवं श्री श्रद्वानंद गऊ सेवा समिति शाहपुरकंडी, पठानकोट पंजाब ने जागरण में पहुंचे श्रद्वालुओं का धन्यावाद किया। इस मौके पर बलशेर सिंह,भूषण खन्ना,धर्मेंद्र राणा,विपिन महाजन,डॉ. तरसेम सिंह,महेंद्र, बलजीत महाजन,एस कुमार हैप्पी,डॉ. एनसी मेहरा आदि उपस्थित रहे।








