पठानकोट/सुजानपुर(तरूण/रोहित)-
शहीद भगत सिंह को आतंकवादी कहने के मामले में अगर ना हुई कोई कार्रवाई,तो हिंदू तख्त 13 अगस्त को सुजानपुर में जलाएगा सिमरनजीत सिंह मान का पुतला
4 अगस्त : हिंदू तख्त की बैठक प्रचारक पुनीत सिंह की अध्यक्षता में सुजानपुर में हुई जिसमें विशेष रूप से अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति के प्रदेश चेयरमैन सुरेंद्र मिन्हास उपस्थित हुए।इस मौके पर प्रचारक पुनीत सिंह और चेयरमैन सुरेंद्र मन्हास ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की ओर से घर-घर तिरंगा लहराने की घोषणा की गई है उन्होंने कहा कि देश की आन शान तिरंगा को घर-घर फहराया जाएगा उन्होंने कहा कि कुछ देश विरोधी ताकतें इस अभियान के विरुद्ध प्रचार कर रही हैं उन्होंने कहा कि विदेश में बैठा अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू अपना वीडियो प्रचारित कर रहा है कि किसी को भी तिरंगा फहराने नहीं दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि अगर गुरपतवंत सिंह पन्नू में हिम्मत है तो इसे रोक कर दिखाए और कहा कि देश की एकता अखंडता तथा रक्षा हमारे लिए सबसे ऊपर है देश की एकता अखंडता के लिए हिंदू तख्त तथा अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति हर प्रकार की कुर्बानी देने को तैयार है उन्होंने कहा कि पंजाब और केंद्र सरकार विदेश में बैठे इन अलगाववादी तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें क्योंकि यह लोग विदेशों की धरती पर बैठकर पंजाब में आतंकवाद को फैलाने की साजिश रच रहे हैं तथा युवाओं को मुख्यधारा से तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं उन्होंने कहा कि देश की आजादी के योद्धा शहीद भगत सिंह को सांसद सिमरनजीत सिंह मान आतंकवादी कहा गया था,उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी जबकि सिमरनजीत सिंह मान की ओर से उन्हें आतंकवादी कहा जा रहा है जो कि शहीदों का अपमान है उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार सिमरनजीत सिंह मान के खिलाफ कार्रवाई करें उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की तो 13 अगस्त को सुजानपुर में सिमरन जीत सिंह मान का पुतला जलाया जाएगा।इस मौके पर सुखदेव कुमार,सन्नी कुमार आदि उपस्थित थे।








