पठानकोट 19 जनवरी (ब्यूरो) : शहर के प्रमुख माइनिंग कारोबारी बिक्रम जोशी के घर मंगलवार सुबह करीब आठ बजे दो वाहनों में ईडी की टीम आ पहुंची। इससे पहले की किसी को कुछ समझ आता टीम के साथ पहुंचे अर्धसैनिक बलों के जवानों द्वारा घर के प्रमुख गेट को अंदर से बंद कर दिया और इसके बाद किसी को भी न ही घर के अंदर जाने की इजाजत दी गई और न ही घर के बाहर आने दिया गया। मंगलवार शाम को करीब साढ़े चार बजे जम्मू कश्मीर नंबर की कार कारोबारी बिक्रम जोशी के घर के बाहर आकर रुकी और उसमें से उतरकर एक अधिकारी घर के गेट के अंदर गए। इसके बाद देर रात तक तक किसी को भी न ही घर के अंदर आने दिया गया और न ही कोई घर के बाहर आया। सूत्रों के मुताबिक ईडी की टीम के सदस्य कारोबारी का रिकार्ड एवं बैंक खातों की डिटेल खंगालने में लगे रहे। मंगलवार का प्रदेश भर में ईडी द्वारा माइनिग कारोबार से जुड़े कारोबारियों के 10 से 12 ठिकानों पर छापामारी की गई। वहीं बताया जा रहा है कि अवैध माइनिग को लेकर 2018 में पुलिस द्वारा एफआइआर दर्ज की गई थी। इसके बाद इस मामले को ईडी ने टेकओवर कर लिया था। इसी मामले की जांच के संबंध में मंगलवार को ईडी की टीम पठानकोट में भी कारोबारी के घर जांच करने पहुंची। समाचार लिखे जाने तक इस मामले की कोई अधिकारिक पुष्टि नही की जा सकी। देर रात तक छापे की कार्रवाई जारी रही।
शहर के प्रमुख माइनिंग कारोबारी के घर ईडी ने की छापेमारी
- Post published:January 19, 2022
You Might Also Like
ਪੰਜਾਬ ਚ ਅਮਨ ਸ਼ਾਂਤੀ ਅਤੇ ਹਿੰਦੂ, ਸਿੱਖ ਭਾਈਚਾਰਾ ਸਾਂਝ ਨੂੰ ਮਜ਼ਬੂਤ ਕਰਨ ਲਈ 6 ਜੂਨ ਦੇ ਕੀਤੇ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਰੱਦ : ਰਮੇਸ਼ ਨੈਅਰ,ਹਨੀ ਮਹਾਜਨ
ਵਿਧਾਇਕ ਸ਼ੈਰੀ ਕਲਸੀ ਵਲੋਂ ਨਹਿਰੂ ਗੇਟ ਵਿਖੇ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਤੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ
ਮੀਡੀਆ ਪਾਵਰ ਕਲੱਬ ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦਾ ਹੋਇਆ ਅਨੋਖਾ ਗਠਨ, ਨਾਂ ਕੌਈ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਾਂ ਕੌਈ ਅਹੁਦੇਦਾਰ
लखनपुर(जम्मू -कश्मीर) में ट्रकों को रोकने से माधोपुर…






