पठानकोट (अविनाश शर्मा,तरुण )
बढ़ती डेंगू की मामलों को लेकर निगम व सेहत विभाग ने स्विमिंग पूल के हाल में बैठक का किया आयोजन
4 अक्टूबर : बढ़ते डेंगू के मामलों को लेकर निगम के सेहत अधिकारी डाक्टर एनके सिंह की अध्यक्षता में स्वीमिंग पूल के हाल में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला एपिडेमालाजिस्ट डाक्टर साक्षी टीम के साथ विशेष तौर पर मौजूद रही। बैठक के दौरान डाक्टर एनके सिंह व डाक्टर साक्षी ने बैठक में मौजूद सैनेटरी इंस्पेक्टर,सवच्छ भारत की मोटीवेट टीम व हेल्थ इंस्पेक्टरों की मौजूदगी में दिन प्रति दिन बढ़ रहे डेंगू के मामलों की रोकथाम पर चर्चा की। इस दौरान बैठक में फैसला लिया गया कि सेहत विभाग की टीम के साथ निगम का एक वर्कर फागिंग के लिए व एक सैनेटरी इंस्पेक्टर लारवा पाए जाने पर चालान काटने के लिए मौजूद रहेगा। जानकारी देते डाक्टर एन के सिंह ने बताया कि जो लोग कारपोरेशन में चालान का भुगतान करने नहीं आते उन्हें कोर्ट में केस का भुगतान करना पड़ेगा। बताया कि डेंगू के प्रति जागरूक करने के लिए सवच्छ भारत की टीम को भी हिदायत जारी कर दी है कि घर-घर जाकर लाेगाें को डेंगू के प्रति जागरूक करे। लोगों से अपील करते उन्होंने कहा कि घर व आस-पास पानी जमा न होने दे। वहीं घर की छतों पर गमलों, कबाड़ के सामान ,पानी के कंटेनरों में पानी जमा न होने दे। सप्ताह में एक दिन ड्राई डे के तौर पर मनाए। बताया कि डेंगू के लारवा से एक सप्ताह में मच्छर पैदा हो जाता है। ऐसे में पानी जमा न होने दे। वहीं डाक्टर साक्षी ने बताया कि डेंगू के टेस्ट व इलाज सरकारी अस्पताल में निशुल्क है। अगर किसी में डेंगू के लक्ष्ण पाए जाते है तो तुरंत विभाग से संपर्क कर अपने टेस्ट व इलाज करवाए। बताया कि डेंगू बुखार होने पर केवल पैरासीटामाल का ही इस्तेमाल करना चाहिए। बैठक के दौरान सैनेटरी इंस्पेक्टर दीपक कुमार,जानू चलोत्रा,अजय बैंस,विक्रम,रमेश,हेल्थ इंस्पेक्टर शर्मा,रजिंद्र कुमार व अन्य मौजूद रहे।








