Prime Punjab Times

Latest news
श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ* ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਸੁਖਵੰਤ ਕੌਰ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਧੁੱਪਸੜੀ ਵਿਖੇ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਹੁਦਾ, ਸਟਾਫ਼ ਵੱਲੋਂ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾ... ਆਰਿਅਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਲੰਬੀ ਛਾਲ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਮਗਾ,ਕੌਮੀ ਪੱਧਰ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ਲਈ ਹੋਈ ਚੋਣ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਬਾਲੜੀ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਬੇਟੀ ਬਚਾਓ ਬੇਟੀ ਪੜ੍ਹਾਓ ਸੈੱਲ ਵੱਲੋਂ ਪੋਸਟਰ ਮੇਕਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਸ਼੍ਰੀਮਤੀ ਮੰਜੁਲਾ ਸੈਣੀ ਫੈਸ਼ਨ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਦੋ ਰੋਜ਼ਾ ਵਰਕਸ਼ਾਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ 15 ਅਤੇ 16 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਸੂਚੀਆਂ ਦੀ ਅੰਤਿਮ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਨਾ, ਵੋਟਰ ਸੂਚੀ ਵਿੱਚ ਆਪਣਾ ਨਾਮ ਜ਼ਰੂਰ ਚੈੱਕ ਕਰਨ: ਆਸ਼ਿਕਾ ਜੈਨ ਕਮਾਹੀ ਦੇਵੀ ਵਿਖੇ ਪਲੇਸਮੈਂਟ ਕੈਂਪ 14 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ – ਰਮਨਦੀਪ ਕੌਰ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी ने मनाया विश्व छात्र दिवस

जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी ने मनाया विश्व छात्र दिवस

पठानकोट (तरूण सन्होत्रा)

जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी ने मनाया विश्व छात्र दिवस

हर विद्यार्थी है मुफ्त कानूनी सहायता का हकदार – जज रंजीवपाल

15,अक्टूबर : जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी के चेयरमैन डिस्टिक एंड सेशन जज मोहम्मद गुलजार के आदेशानुसार उत्कृष्ट कॉलेज पठानकोट में विश्व छात्र दिवस चेयरमैन तरसेम लाल तथा प्रिंसिपल डॉक्टर पूजा की देखरेख में मनाया गया।इस अवसर पर सीजेएम कम सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी रंजीव पाल सिंह चीमा द्वारा विद्यार्थियों को मुफ्त कानूनी सहायता संबंधी जानकारी दी गई।उन्होंने बताया कि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशानुसार रनवे कपल्स जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी से मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।उन्होंने बताया कि वे लोग जिनकी आए तीन लाख से कम है,दिव्यांग,मजदूर,विद्यार्थी,कैदी जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी से निशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।उन्होंने बताया कि समय-समय पर कोर्ट में लोक अदालतों का आयोजन होता है जिसमें लोग अपना केस लगा कर आसानी से सस्ता न्याय प्राप्त कर सकते हैं।उन्होंने बताया कि लोक अदालत के फैसले की फिर कहीं भी अपील नहीं होती है और इस लोक अदालत में सभी पार्टियां जीत कर जाती हैं।उन्होंने बताया कि मिडिएशन द्वारा भी हम आपसी सहमति से अपने केसों का निपटारा कर सकते हैं। इस अवसर पर सीनियर सिटीजन एक्ट,घरेलू हिंसा,विक्टिम कंपनसेशन,पॉस्को एक्ट संबंधी कानूनों की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर रूपाली,संयोगिता,गीता,प्रियंका,रोहिणी भावना,सुनीता,पीएलवी विनोद कुमार आदि शामिल थे।