Prime Punjab Times

Latest news
जालंधर में डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) की बैठक में पहुंचे कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और मेयर वनीत ध... DAV पब्लिक स्कूल में सामाजिक विज्ञान तथा सामान्य ज्ञान पर अंतर सदनीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन ਅੱਜ ਦੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੇ ਭਵਿੱਖ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਸੁੰਦਰ ਸਮਾਜ ਦੀ ਸਿਰਜਣਾ ਕਰਨੀ ਹੈ ਪੁਰਾਣੀ ਰੰਜਿਸ਼ ਨੇ ਲਿਆ ਖੂ+ਨੀ ਰੂਪ,ਗੋਲੀਬਾਰੀ ’ਚ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌ+ਤ; ਮੁਲਜ਼ਮ ਤੇ ਉਸ ਦੀ ਪਤਨੀ 4 ਘੰਟਿਆਂ 'ਚ ਕਾਬੂ ਪੀਐਚਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਅਬਾਦੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੈਜਿਸਟਰੇਟ ਵੱਲੋਂ ਨਵੇਂ ਹੁਕਮ ਜਾਰੀ,ਜਾਣੋ ਕਿੰਨਾ ਚੀਜਾਂ ਤੇ ਰਹੇਗੀ ਪਾਬੰਦੀ ਪੈਨਸ਼ਨਰਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ’ਤੇ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਰਵੱਈਏ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਗੱਜੀ ਸਟੇਟ ਪੈਨਸ਼ਨਰ ਵੈਲਫੇਅਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ.. ਪੈਨਸ਼ਨਰਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਅਣਡਿੱਠੀਆਂ ਕਰਨ ’ਤੇ ਸਰਕਾਰ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਤਿੱਖਾ ਰੋਸ,17 ਜੁਲਾਈ ਦੀ ਮੋਹਾਲੀ... ਬਹੇੜਾ ਬਾੜੀ ਖੱਡ ’ਤੇ 2.03 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਬਣੇਗਾ ਹਾਈ ਲੈਵਲ ਪੁਲ - ਡਾ.ਰਵਜੋਤ ਸਿੰਘ ਸੋਸਾਇਟੀ ਨੇ 123ਵੇਂ ਰਾਸ਼ਣ ਵੰਡ ਸਮਾਰੋਹ ਦੌਰਾਨ 200 ਲੋੜਵੰਦਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡਿਆ ਰਾਸ਼ਣ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing जालंधर में डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) की बैठक में पहुंचे कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और मेयर वनीत धीर

जालंधर में डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) की बैठक में पहुंचे कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और मेयर वनीत धीर

जालंधर (चौधरी / प्रदीप कुमार )

: जालंधर सर्किट हाउस में सुप्रसिद्ध संस्था डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) के प्रधान अमन बग्गा की अध्यक्षता में 100 से ज्यादा पत्रकारों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। 

इस मौके मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत और मेयर वनीत धीर का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया तथा स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं, उनके साथ आप नेता सौरव सेठ और कीमती भगत भी बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में एसोसिएशन के पैट्रन प्रदीप वर्मा और स्क्रीनिंग कमेटी के हेड गुरप्रीत संधू ने मंच संचालन की जिम्मेदारी निभाई

वहीं, इस बैठक में डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) के चेयरमैन अजीत सिंह बुलंद, जनरल सेक्रेटरी जसविंदर सिंह आजाद, एडवाइजर रविंदर शर्मा, एडवाइजर अमित कुमार गुप्ता, सीनियर उपप्रधान महावीर सेठ तथा उपप्रधान योगेश सूरी ने पत्रकारों की समस्याओं को लेकर गंभीरता से अपने विचार व्यक्त किए।* साथ ही उन्होंने सभी पत्रकारों को पूरा भरोसा भी दिलाया कि पत्रकारों के हकों की लड़ाई के लिए वह सभी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हमेशा खड़े रहेंगे। 

उनके साथ-साथ विभिन्न मुद्दों पर सीनियर उपप्रधान अमरप्रीत सिंह, सुमेश शर्मा, नीतू कपूर, पीआरओ धर्मेंद्र सोंधी, कैशियर वरुण गुप्ता, सेक्रेटरी मोहित सेखड़ी, अंकित भास्कर, केवल कृष्ण, उपप्रधान संदीप वर्मा, कैंट इंचार्ज हरचरण सिंह चावला, संयुक्त सचिव करणबीर, नितिन कौड़ा, योगेश कत्याल, सुखविंदर लक्की, रविंदर किट्टी, जतिन बब्बर, साहिल अरोड़ा, लीगल सेल से एडवोकेट हितेश सूरी, राकेश भास्कर तथा संदीप बंसल समेत कई पत्रकारों ने अपने विचार रखे।

इस मौके श्री मोहिंदर भगत और मेयर वनीत धीर ने डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (रजि.) के सदस्यों के लिए मेंबरशिप आईडी कार्ड और व्हीकल स्टिकर को अपने कर-कमलों द्वारा रिलीज़ करते हुए पत्रकारों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं तथा DMA द्वारा अब तक किए गए समाजसेवा के कार्यों की खूब सराहना की। इस अवसर पर बैठक में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकारों ने डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों को आ रही विभिन्न प्रकार की समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया तथा इन समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने की मांग की।

error: copy content is like crime its probhihated