गढ़दीवाला 13 जुलाई (चौधरी)
: आज लाला जगत नारायण डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल गढ़दीवाला में अंतर सदनीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन प्रिंसिपल शेखर मोदगिल की अध्यक्षता में किया गया। यह प्रतियोगिता गंगा सदन,रावि सदन,यमुना सदन तथा सतलुज सदनों के बीच में हुई। इसमें कक्षा तीसरी से लेकर पांचवी तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का मंच संचालन यमुना सदन के इंचार्ज मैडम चंचल ने सफलतापूर्वक किया।यह प्रतियोगिता चार स्तरों पर स्थापित की गई। भिन्न-भिन्न स्तरों पर बच्चों के सामाजिक जान तथा सामान्य ज्ञान का परीक्षण किया गया। बच्चों को इमारतों तथा व्यक्तियों के चित्र दिखाकर पहचान पूछी गई। बच्चों ने इस प्रतियोगिता में बड़े उत्साह पूर्वक भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में गंगा सदन प्रथम स्थान पर रहा। जिसमें प्रबल शर्मा तथा कनवी शर्मा कक्षा पांचवी, सुखनूर कौर कक्षा तीसरी तथा गुरकीरत कौर कक्षा चौथी ने भाग लिया। द्वितीय स्थान पर रावि सदन रहा। जिसमें निकुंज गर्ग कक्षा पांचवी,सुहानी कक्षा तीसरी, अर्षप्रीत कौर तथा कार्तिकेय भाटिया कक्षा चौथी ने भाग लिया। तृतीय स्थान पर यमुना सदन रहा। इसमें हरकीरत कौर तथा जसदीप सिंह कक्षा पांचवी,अशमीत कौर कक्षा तीसरी तथा कणिका कक्षा चौथी ने भाग लिया। चौथे स्थान पर सतलुज सदन रहा जिसमें गीतांश रतन, मानव तथा सीरत कक्षा पांचवी, हरगुन कौर कक्षा तीसरी ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने बड़े उत्साहित होकर तथा कठिन परिश्रम करके, अध्यापकों के मार्गदर्शन में अपनी योग्यता सिद्ध की। स्कूल के प्रिंसिपल शेखर मोदगिल ने बच्चों को उनके जीत पर बधाई दी तथा उन्हें उत्साहित करते हुए ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों में सामाजिक विज्ञान तथा सामान्य ज्ञान के प्रति उत्सुकता जागृत करती हैं इससे वह अधिक जानने के लिए उत्साहित होते हैं और अपने ज्ञान में वृद्धि करते हैं। इस अवसर पर समूह स्टाफ उपस्थित था।








