कोटप्पा एक्ट की उल्लंघन करने वाले 21 लोगों के काटे चालान
पठानकोट, (अविनाश शर्मा, पंकज शर्मा) : सिविल सर्जन डॉ रबिंदर कौर के और एसएमओ डॉक्टर रवि कांत ब्लॉक नरोट जेमल सिंह आदेशों पर हेल्थ इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में गांव नरोट फतेहपुर मुट्ठी बमियाल में कोटप्पा एक्ट की उल्लंघन करने वाले 13 लोगों के चालान काट कर 600 रुपए जुर्माना वसूल किया गया। इस मौके टीम सदस्य रजिंदर कुमार, सुरजीत सिंह, दविंदरजीत सिंह, भूपिंदर सिंह, नछत्रपाल सिंह, कुलविंदर सिंह, गुलाब सिंह की ओर से लोगों को तंबाकू से होने वाले हानिकारक प्रभावों बारे जागरूक किया गया। इसी तरह ब्लॉक घरोटा की एसएमओ डॉक्टर बिंदु गुप्ता के आदेशों पर और हेल्थ इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह के नेतृत्व में बलसुआ पुलि झाकोलाडी 8 लोगों के कटप्पा एक्ट की उल्लंघन करने वाले लोगों के चालान काटे गए। इस मौके टीम सदस्य दिलबाग सिंह, सतनाम सिंह, अरविंदर पाल सिंह, भूपिंदर सिंह और भूपिंदर सेदीपुर मौजूद थे।








