Prime Punjab Times

Latest news
ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ* ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਸੁਖਵੰਤ ਕੌਰ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਧੁੱਪਸੜੀ ਵਿਖੇ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਹੁਦਾ, ਸਟਾਫ਼ ਵੱਲੋਂ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾ... ਆਰਿਅਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਲੰਬੀ ਛਾਲ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਮਗਾ,ਕੌਮੀ ਪੱਧਰ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ਲਈ ਹੋਈ ਚੋਣ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਬਾਲੜੀ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਬੇਟੀ ਬਚਾਓ ਬੇਟੀ ਪੜ੍ਹਾਓ ਸੈੱਲ ਵੱਲੋਂ ਪੋਸਟਰ ਮੇਕਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing सीएम भगवंत मान सरकार की ओर से काम कम और दावे किए जा रहे जरूरत से भी ज्यादा – नितिन महाजन

सीएम भगवंत मान सरकार की ओर से काम कम और दावे किए जा रहे जरूरत से भी ज्यादा – नितिन महाजन

पठानकोट (ब्यूरो रिपोर्ट)

7 फरवरी : मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान सरकार द्वारा विकास के काम कम और दावे जरूरत से भी ज्यादा किये जा रहे हैं ये बात आज भाजपा एन आर आई सेल पंजाब जनरल सेक्रेटरी नितिन महाजन ने एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही।नितिन महाजन ने कहा कि इस समय देखने में ये आ रहा है कि आम आदमी पार्टी सरकार सिर्फ और सिर्फ गारंटियां देने वाली सरकार ही बन कर रह चुकी है परंतु इनकी गारंटियां सिर्फ कागजों तक ही सीमित है।उन्होंने कहा कि इस समय पंजाब के हालात इतने ज्यादा बदतर हो चुके हैं कि पंजाब में कानूनी व्यवस्था तो पूरी ही तरह से खराब हो चुकी है तो वही इस सरकार द्वारा सिर्फ और सिर्फ विकास का नाम लेकर सिर्फ शोर ही मचाया जा रहा है जबकि इस समय लगभग हर कारोबार ही पूरी तरह से मंदी के दौर से गुजर रहा है।नीतीन महाजन ने कहा कि इसी लिए तो इस सरकार के पंजाब सीएम अब प्रैस के सामने आने से भी बच रहे है,वहीं भगवंत मान सरकार द्वारा सिर्फ अपने गिने-चुने मीडिया को साथ साथ में लेकर चलना भी एक प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है,उन्होंने कहा कि आखिर कोई गहरा ही कारण होगा जिस कारण पठानकोट दौरे के कारण लोकल मीडिया को इनसे दूर रखा गया क्योंकि इनके पास मीडिया के सवालों का भी कोई जवाब नहीं है और जितना पठानकोट की समस्याओं के बारे में लोकल मीडिया को पता होगा वह बाहर की मीडिया को नहीं पता।अब उनके कार्यक्रम में लोकल मीडिया के ना आमंत्रण को लेकर क्या कारण रहे है वह भी अपने आप में प्रश्न चिन्ह है नीतीन महाजन ने कहा कि ये आम आदमी पार्टी की सरकार अब सिर्फ और सिर्फ खास आदमी की ओर ही ध्यान दे रही हैं।उन्होंने कहा इस समय हालात तो यहां तक बन चुके हैं कि ये पार्टी अपने वर्करों को भी सिर्फ और सिर्फ इस्तेमाल ही कर रही है और सिर्फ और सिर्फ चंद गिने-चुने लोगों को ही साथ लेकर चलती है जोकि देखने में भी आ रहा है तो वही यहां तक ये भी कहना गलत ना होगा कि यदि गवर्नर भी इनके कार्यों को लेकर कोई बातचीत करें तो इन्हें उस बात से भी बहुत ज्यादा परेशानी होती है।नीतीन महाजन ने कहा कि वही देखने में यह भी आया है कि सीएम का पठानकोट का दौरा भी पूरी तरह से टाइम पास का दौरा ही था इसीलिए तो उन्होंने अपने इस कार्यक्रम में लोकल मीडिया को दूर रखा।