बटाला (अविनाश शर्मा)
: सी.आई.ए स्टाफ बटाला ने एक युवक को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है।इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ए.एस.आई रछपाल सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गुप्त सूचना के आधार पर टी-प्वाइंट पुलिस लाइन
गुरदासपुर रोड से गश्त के दौरान साहिल कुमार उर्फ सज्जू पुत्र परमजीत निवासी गली नंबर 1 प्रेम नगर बोहड़ावाल बटाला को काबू करके इसके पास से 1 पिस्तौल 32 बोर व मैगजीन, 60 राउंड जिंदा 32 बोर, 35 राउंड जिंदा 30 बोर
एवं 1 मैगजीन बरामद की गई है। पुलिस अनुसार उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार करने के बाद उक्त के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है।








