Prime Punjab Times

Latest news
ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ* ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਸੁਖਵੰਤ ਕੌਰ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਧੁੱਪਸੜੀ ਵਿਖੇ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਹੁਦਾ, ਸਟਾਫ਼ ਵੱਲੋਂ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾ... ਆਰਿਅਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਲੰਬੀ ਛਾਲ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਮਗਾ,ਕੌਮੀ ਪੱਧਰ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ਲਈ ਹੋਈ ਚੋਣ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਬਾਲੜੀ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਬੇਟੀ ਬਚਾਓ ਬੇਟੀ ਪੜ੍ਹਾਓ ਸੈੱਲ ਵੱਲੋਂ ਪੋਸਟਰ ਮੇਕਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing बडी खबर.. ग्रेफ डिपार्टमेंट का सीमेंट चोरी से बेचने के आरोप में जिला पुलिस ने भाजपा के पूर्व पार्षद,उसके बेटे सहित करीब छह लोगों पर मामला दर्ज

बडी खबर.. ग्रेफ डिपार्टमेंट का सीमेंट चोरी से बेचने के आरोप में जिला पुलिस ने भाजपा के पूर्व पार्षद,उसके बेटे सहित करीब छह लोगों पर मामला दर्ज

ग्रेफ डिपार्टमेंट का सीमेंट चोरी से बेचने के आरोप में जिला पुलिस ने भाजपा के पूर्व पार्षद,उसके बेटे सहित करीब छह लोगों पर मामला दर्ज

पठानकोट (ब्यूरो) : ग्रेफ डिपार्टमेंट का सीमेंट चोरी से बेचने के आरोप में जिला पुलिस ने भाजपा के पूर्व पार्षद, उसके बेटे सहित करीब छह लोगों पर मामला दर्ज किया है। थाना दो के एएसआइ हरप्रीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी गश्त के दौरान पटेल चौक से होते हुए पीर बाबा चौक से ढाकी चौक को जा रही थी। जब पुलिस पार्टी पीर बाबा चौक से आगे पहुंची तो सूचना मिली कि पूर्व पार्षद विजय कुमार उर्फ चूनी और उसका बेटा मुनीष शर्मा निवासी दौलतपुर की ढाकी रोड में सीमेंट की दुकान है। उनके पास जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स (ग्रेफ) का चोरी किया सीमेंट बिकता है। वहां आज भी दुकान पर एक ट्रक आया हुआ है, जिस पर ग्रेफ विभाग का चोरीशुदा सीमेंट लोड है। सीमेंट को वे अपनी दुकान के अंदर अनलोड करवा रहे है। पुलिस ने सूचना के आधार पर ढाकी रोड पर स्थित उक्त दुकान पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक मौके पर पूर्व पार्षद विजय कुमार उर्फ चूनी और उसका बेटा मुनीष शर्मा समेत 5/6 अज्ञात व्यक्ति उक्त ट्रक से सीमेंट अनलोड कर रहे थे। पुलिस पार्टी को देखकर सभी आरोपित दुकान को ताला लगाकर मौके पर ट्रक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने 140 सीमेंट की बोरियां और ट्रक कब्जे में लेकर दौलतपुर निवासी विजय कुमार उर्फ चूनी, मुनीष शर्मा और करीब 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ 380, 403, 411 के तहत मामला दर्ज किया है।