Prime Punjab Times

Latest news
ਸਸਸਸ ਡੱਫਰ ਦੇ ਦੋ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਨੂੰ ਬੈਸਟ ਟੀਚਰ ਅਵਾਰਡ-2026 ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਸਨਮਾਨਿਤ पंजाब के होशियारपुर जिले के सहायक प्रशिक्षण केंद्र  बी. एस. एफ. खारकान कैंप में 128 कांस्टेबल (ट्रेड... ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਗੋ+ਲੀ ਲੱਗਣ ਨਾਲ ਇਲਾਕੇ ਚ ਫੈਲੀ ਸਨਸਨੀ,ਹਾਲਤ ਗੰ+ਭੀ+ਰ, ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਰੈਫਰ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਦਿਹਾਤੀ ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੰਜੀਵ ਮਿਨਹਾਸ ਵਲੋਂ 10 ਮੰਡਲ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਿਯੁਕਤ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਮੰਡਲ ਦੀ... KMS ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ‘ਫੈਸ਼ਨ ਇੱਕ ਸਮਾਜਿਕ ਅਤੇ ਵਾਤਾਵਰਣਕ ਸੰਕਟ’ ਵਿਸ਼ੇ ’ਤੇ ਇੱਕ ਰੋਜ਼ਾ ਵਰਕਸ਼ਾਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ  ਬਲਾਕ ਭੁੰਗਾ ਵਿਖੇ ਪੰਚਾਇਤ ਸਕੱਤਰਾਂ ਨੇ ਤਨਖਾਹ ਨਾ ਮਿਲਣ ਕਰਕੇ ਦਿੱਤਾ ਧਰਨਾ ਹਿੰਦ ਕਮਿਊਨਿਸਟ ਪਾਰਟੀ ਮਾਰਕਸਵਾਦੀ ਤਹਿਸੀਲ ਦਸੂਹਾ ਦੀ ਹੋਈ ਮੀਟਿੰਗ बिट्टू के काफिले को लेकर हंगामा, साढ़े तीन घंटे तनावपूर्ण रहा माहौल ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਪੁਸਤਕ ਪੜ੍ਹਨ ਅਤੇ ਰਿਵਿਊ ਗਤੀਵਿਧੀ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਝੋਨੇ ਦੀ ਖਰੀਦ 1 ਅਕਤੂਰ ਤੋਂ, ਮੰਡੀਆਂ ‘ਚ ਲੋੜੀਂਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧ ਮੁਕੰਮਲ : ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing BIG NEWS.. बॉडी ब्यूटीफुल मिसेज उत्तर प्रदेश की जजमेंटर बनी हिमाचली बेटी मोनिका जसरोटिया

BIG NEWS.. बॉडी ब्यूटीफुल मिसेज उत्तर प्रदेश की जजमेंटर बनी हिमाचली बेटी मोनिका जसरोटिया

पठानकोट 26 दिसंबर (अमनजीत,अविनाश शर्मा ) : गत दिनों उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुई मिसेज उत्तर प्रदेश प्रतियोगिता में बॉडी ब्यूटीफुल कंपटीशन का शो हुआ जिसमें लगभग 21 महिलाओं ने भाग लिया इसमें हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के उपमंडल नूरपुर के साथ लगते गांव पक्का टियाला कंडवाल की बेटी मोनिका जसरोटिया ने मिसेज उत्तर प्रदेश शो की जजमेंटर व प्रायोजक बनकर प्रदेश और जिले का नाम चमकाया है। गौरतलब रहे कि मोनिका जसरोटिया ने बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई करने के बाद डाईट से संबंधित लगभग 40 छोटे-छोटे कोर्स किए हैं जिनके माध्यम से वह महिलाओं को डाईट के द्वारा जागरूक कर रही हैं।

कोरोना काल में भारतीय सेना, नौसेना तथा वायु सेना के लगभग दस हजार परिवारों की वह डाईट के माध्यम से मदद कर चुकी हैं। मोनिका जसरोटिया का कहना है कि महिलाओं को गंभीर बीमारियों से कैसे बचना चाहिए इसके बारे में वह पिछले 6 वर्षों से महिलाओं को समय-समय पर डाईट के माध्यम से जागरूक करती आ रहे हैं। गत दिनों लखनऊ में आयोजित मिसेज उत्तर प्रदेश शो में मोनिका जसरोटिया कार्यक्रम की जजमेंटर तथा प्रायोजक थी तथा उनके साथ लखनऊ की मेयर भी थी तथा इस मौके पर भारतीय सेना के आयरन मैन के नाम से प्रख्यात मेजर जनरल विक्रम डोगरा भी मौजूद रहे। अमन वर्मा ने इस शो को होस्ट किया था। मोनिका जसरोटिया ने बताया कि डाईट के माध्यम से वह थायराइड, डायबिटीज तथा मोटापा जैसी कई बीमारियों की दवाई छुड़वाने का भी काम कर चुकी है। उन्होनें डाईट के माध्यम से महिलाओं को ऑनलाइन कई लेक्चर भी दिए हैं जिसके लिए उन्हें कई तरह की प्रशस्ति पत्र मिल चुके हैं।गत दिनों लखनऊ में हुए मिसेज उत्तर प्रदेश शो में मोनिका जसरोटिया ने बॉडी ब्यूटीफुल का टाइटल जज किया तथा क्राउन भी पहनाया। वर्तमान समय में मोनिका जसरोटिया आर्मी वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन की भी सदस्य हैं तथा डाईट के माध्यम से महिलाओं को अधिक से अधिक जागरूक कर रही हैं।इनकी शादी देहरादून में हुई है तथा इनके पत्ति सेना में एक उच्च अधिकारी है तथा वर्तमान में इनका परिवार हैदराबाद में है।