पठानकोट (ब्यूरो रिपोर्ट)
21 जनवरी : ऑल इंडिया राहुल गांधी ब्रिगेड नेशनल जनरल सेक्रेट्री व प्रभारी जम्मू – कश्मीर डॉ. विक्की काठा
और असेंबली प्रेसिडेंट यूथ कांग्रेस रमन शर्मा ने आज प्रैस के माध्यम से विशेष बात करते हुए कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी जी द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा को हर तरफ भारत वासियों का इतना अधिक प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है उससे यह बात तो पूरी तरह से पक्की हो गई है कि अब भारत की भोली-भाली जनता भारतीय जनता पार्टी की चलाकियों को पूरी तरह से समझ चुकी है कि किस तरह से केंद्र की मोदी सरकार सिर्फ धर्म और जाति के नाम पर ही राजनीति कर रही है परंतु यदि इस समय समस्त देशवासियों के हित के बारे में कोई सोच सकता है और उनके हित में फैसले भी ले सकता है तो वह सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही है उन्होंने कहा कि भारत की आजादी में भी कांग्रेस पार्टी का ही योगदान रहा है।विक्की और रमन ने कहा कि जिस तरह से भारत जोड़ो यात्रा में पठानकोट रैली के लिए जिला अध्यक्ष नरेश पुरी और समस्त लीडरशिप की ओर से जो इतनी मेहनत की गई थी उसका भी बहुत ही शानदार परिणाम यात्रा में तो देखने को मिल चुका है परंतु अभी आने वाले 2024 के चुनावों में भी इस यात्रा का एक और असर देखने को मिलेगा।जब केंद्र में भी कांग्रेस पार्टी की ही सरकार बनेगी।वहीं अंत में बात करते हुये विक्की और रमन ने सयुंक्त रूप से कहा कि युवा वर्ग भी पूरी तरह से अपना मन बना चुका है कि 2024 में सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस की सरकार ही बनानी है क्योंकि उन्हें इस बात का पूरी तरह से पता चल चुका है कि यदि महंगाई,बेरोजगारी और जाति धर्म के नाम से फैलाई जा रही नफरत को कोई हटा सकता है तो वह सिर्फ कांग्रेस पार्टी है जिसने लंबे समय तक लोगों की सेवा की है ना कि धर्म और जाति के नाम पर जनता को अलग करने की कोशिश की है।








