Prime Punjab Times

Latest news
ਮੁਕੇਰੀਆਂ ਤੇ ਤਲਵਾੜਾ 'ਚ ਗੂੰਜੇਗੀ ਸ਼ਿਵ ਭਗਤੀ ਦੀ ਗੂੰਜ, ਕੈਲਾਸ਼ ਖੇਰ ਦੇਣਗੇ ਭਜਨਾਂ ਦੀ ਪੇਸ਼ਕਾਰੀ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਹਰੇਕ ਖ਼ੇਤਰ ਵਿੱਚ ਨੰਬਰ ਇਕ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸਫ਼ਰ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗਾ: ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ... ਸਿਹਤ ਸਹੂਲਤਾਂ ਅਤੇ ਸਕੀਮਾਂ ਲੋਕਾਂ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਦੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਣ : ਡਾ.ਸੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ BSc ਫੈਸ਼ਨ ਡਿਜ਼ਾਇਨਿੰਗ ਛੇਵੇਂ ਸਮੈਸਟਰ ਦੀ ਜਸਦੀਪ ਅਤੇ ਨੇਹਾ ਨੇ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਪਹਿਲਾ ਸਥਾਨ - ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ... ਦਸੂਹਾ ਚ ਇੱਕ ਨਿੱਜੀ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਸਕੂਲ ਦੀ ਬੱਸ ਪਲਟੀ,ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ... जालंधर में डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) की बैठक में पहुंचे कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और मेयर वनीत ध... DAV पब्लिक स्कूल में सामाजिक विज्ञान तथा सामान्य ज्ञान पर अंतर सदनीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन ਅੱਜ ਦੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੇ ਭਵਿੱਖ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਸੁੰਦਰ ਸਮਾਜ ਦੀ ਸਿਰਜਣਾ ਕਰਨੀ ਹੈ ਪੁਰਾਣੀ ਰੰਜਿਸ਼ ਨੇ ਲਿਆ ਖੂ+ਨੀ ਰੂਪ,ਗੋਲੀਬਾਰੀ ’ਚ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌ+ਤ; ਮੁਲਜ਼ਮ ਤੇ ਉਸ ਦੀ ਪਤਨੀ 4 ਘੰਟਿਆਂ 'ਚ ਕਾਬੂ ਪੀਐਚਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਅਬਾਦੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर पठानकोट जिले में हुये घोटाले को दबाना भी एक बहुत ही बड़ा प्रश्न चिन्ह – नीतीन महाजन

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर पठानकोट जिले में हुये घोटाले को दबाना भी एक बहुत ही बड़ा प्रश्न चिन्ह – नीतीन महाजन

पठानकोट (ब्यूरो रिपोर्ट)

21 जनवरी : प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर पठानकोट में हुये घोटाले को हर बार आखिर दबाया क्यों जा रहा है जो कि एक बहुत ही बड़ा प्रश्न चिन्ह है ये बात आज भारतीय जनता पार्टी एनआरआई सेल जनरल सेक्रेट्री पंजाब नितिन महाजन ने मीडिया के माध्यम से विशेष बातचीत करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि आखिर हर बार ऐसा क्या कारण रहता है कि इसे लेकर समय-समय पर सारे राज तक सामने आ चुके हैं और यहां तक की इस समय यह बात भी पूरी तरह से साफ हो चुकी है कि इसे लेकर कुछ गिने-चुने ही कांग्रेसी पार्षद है जिन्होंने अपने चहेतों और करीबियों को इसका फायदा दिया है परंतु उनके कारण बाकियों की छवि भी खराब हुई है तभी तो इसे लेकर कांग्रेस के ही नेता और सीनियर डिप्टी मेयर विक्रम महाजन भी इसे लेकर लगातार जवाब मांग रहे हैं तो वही आम आदमी पार्टी जिला प्रधान रोहित स्याल ने भी इस बात को उजागर किया है कि किस तरह से लेकर कुछ गिने-चुने पार्षदों ने इन पैसों को अपने चह चहेतों के साथ मिलकर लूटा है।उन्होंने कहा कि आखिर ऐसा क्या कारण है कि बार-बार इस बात को सामने लाने के बावजूद भी ये बात दबाने के लिए कोशिश की जाती है।तो वहीं उन्होंने नगर निगम मेयर पन्नालाल भाटिया पर निशाना साधते हुए कहा कि आखिर इस बात को लेकर वह भी क्यों कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाते।उन्होंने कहा यह उनके ऊपर भी बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है उन्होंने कहा कि वही उनकी पठानकोट विधायक और पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा से यह विनती है कि इस बात की ओर विशेष ध्यान देते हुए इस बात की सेंट्रल लेवल से जांच करवाई जानी चाहिए और जिन लोगों के लिए इन आवास योजना के पैसों का हक बनता है उन्हें ही ये पैसा दिलवाया जाए,उन्होंने कहा इन लोगों की बेईमानी की वजह से ही पठानकोट में 2 बच्चों की जान गई है क्योंकि उनके परिवारो को आवास योजना का कोई भी लाभ नहीं मिल सका जिस कारण वह अपने घरों की छतों को पक्का ना कर सके।उन्होंने कहा कि आज अगर इसे लेकर कोई भी ठोस फैसला नहीं लिया जाता तो ये लोग भविष्य में भी इस तरह के काम करते ही रहेंगे।

error: copy content is like crime its probhihated