दसूूहा (चौधरी)
24 दिसंबर : बी बी एम बी डी ए वी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में दिनांक 24. 12 .2022 को वार्षिक पारितोषिक उत्सव प्रधानाचार्य रोहित सलारिया की अध्यक्षता में हर्षोल्लास से मनाया गया।इस वर्ष विद्यालय में काफी उत्साह दिखाई दिया। विद्यालय को भव्य रुप से सजाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रोहित सलारिया जी ने एन सी सी के स्काउट व बैंड और प्रतिष्ठित अध्यापकों के साथ मुख्य अतिथि इंजीनियर अरुण कुमार सिडाना मुख्य अभियंता ब्यास डैम बी बी एम बी तलवाड़ा , स्थानीय प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष इंजीनियर सुरेश मान , सुपरिटेंडेंट इंजीनियर हैड क्वार्टर बीबीएमबी अजय भारद्वाज, कृष्ण कुमारकिचोरिया डिप्टी सी ओ बीबीएमबी,इंजीनियर अरविंदरपाल उब्बी xen.तलवाडा़ टाउनशिप, इंजीनियर मनवीन चौधरीxen.पोंग बांध, तथाLMC के अन्य सदस्यों का हार्दिक अभिनंदन किया। कार्यक्रम ठीक 10:30 बजे प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के शुरुआत मुख्य अतिथि जी के कर कमलों से दीप प्रज्वलित करके की गई। सर्वप्रथम स्वागतम की प्रस्तुति की गई।। विद्यालय के विभिन्न वर्गों के छात्रों ने अपने नृत्य व अभिनय से सभी को मंत्र मुग्ध दिया। नन्हे मुन्ने छात्रों ने वसुदेव कुटुम्बकम को आधार बनाकर नृत्य प्रस्तुत किया, ज्येष्ठ वर्ग के छात्रों ने नारी सशक्तिकरण को लेकर नृत्य व छात्रों में बढ़ते तनाव को लेकर नाटिका की प्रस्तुति की गई ।इसके अतिरिक्त विभिन्न राज्यों के लोकनृत्य जैसे हरियाणवी नृत्य ,गिद्दा और भांगड़ा की प्रस्तुति की गई उनके प्रदर्शन से सारा प्रांगण करतल ध्वनि से गूंज उठा। छात्रों के द्वारा बनाया गया पिरामिड भी आकर्षण का केंद्र रहा। आए हुए अतिथियों और अभिभावकों ने समग्र कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की। प्रधानाचार्य महोदय जी ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट पढ़ी। कार्यक्रम के मध्य में मुख्य अभियंता जी ने शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उन्होंने प्रतिभाशाली छात्रों को चहूंमुखी विकास की दिशा में बढ़ने की प्रेरणा दी तथा प्रोत्साहित किया। राष्ट्रीय गान के साथ यह भव्य कार्यक्रम सोल्लास संपन्न हुआ।








