फगवाड़ा ( लाली दादर)
* महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार गंभीर : अनीता कैंथ
* महिलाओं के लिए नौकरी का प्रबंध कर रही पंजाब सरकार : एडवोकेट मल्ली
24 दिसंबर : सर्व नौजवान सभा रजि. फगवाड़ा द्वारा सोसवा पंजाब के सहयोग से चलाए जा रहे वोकेशनल सेंटर में ब्यूटीशियन और कंप्यूटर प्रशिक्षण का कोर्स पूरा करने वाली कुल 54 छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरण के लिए समारोह का आयोजन सभा के प्रधान सुखविन्द्र सिंह की अगवाई में किया गया। स्थानीय गुरु हरगोबिंद नगर स्थित ब्लड बैंक में आयोजित समारोह के दौरान बतौर मुख्य अतिथि सामाजसेविका एवं केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश कैंथ की धर्मपत्नी श्रीमती अनीता कैंथ शामिल हुईं जबकि आप पंजाब लीगल सेल के सचिव एडवोकेट कश्मीर सिंह मल्ली, श्री संतोष कुमार गोगी जिलाध्यक्ष अध्यक्ष एस.सी विंग कपूरथला, श्री गुरमीत सिंह पलाही, हुसन लाल महाप्रबंधक जेसीटी मिल व अवतार सिंह मंड राष्ट्रीय सचिव भाजपा विशेष मेहमानों के रूप में उपस्थित थे। कोर्स पूरा करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र के अलावा मेकअप किट और प्रशंसा पत्र वितरित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती अनीता कैंथ ने कहा कि महिला सशक्तिकरण समय की मांग है और इस संबंध में भारत सरकार द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए व्यावसायिक शिक्षा बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि प्रशिक्षण के बाद कोई भी अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकता है और चाहे तो नौकरी प्राप्त कर सकता है। उन्होंने सभा के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह के नेतृत्व में सर्व नौजवान सभा द्वारा पिछले पांच वर्षों से लड़कियों को विभिन्न कोर्सों का प्रशिक्षण देकर सैकड़ों लड़कियों की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। इस दौरान आप लीगल सेल पंजाब के सचिव एडवोकेट कश्मीर सिंह मल्ली ने कहा कि पंजाब सरकार युवाओं खासकर लड़कियों के लिए तकनीकी नौकरियों की व्यवस्था कर रही है और वित्तीय संस्थानों से ऋण दिला कर अपना कारोबार शुरू करने में भी सहायता की जा रही है। संतोष कुमार गोगी ने कहा कि स्वयंसेवी संस्थाएं सरकार के सहयोग से अच्छा काम कर रही हैं और युवतियों को रोजगार के बेहतरीन अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने सर्व नौजवान सभा और विशेष रूप से सुखविंद्र सिंह द्वारा किए जा रहे समाज सेवा के प्रयासों की सराहना की। रविंद्र सिंह राय ने मंच संचालक की भूमिका बखूबी निभाई। इस अवसर पर सभा के महासचिव डा. विजय कुमार, हरिओम गुप्ता, आप नेता बलजीत सिंह, कमल बसरा, सुखदेव गंढवा कवि, बीएच खान, हरचरण भारती, राकेश कोछड़, सुरिंदर बद्धन, आर.पी. शर्मा, डॉ. नरेश बिट्टू, राज बसरा, नरिंद्र सैनी, शिव कुमार, साहिबजीत सिंह साबी, जशन मेहरा, मनदीप बस्सी, सत प्रकाश सग्गू, अनूप दुग्गल, मैनेजर जगजीत सेठ, रमन नेहरा, हरविंदर सिंह, गुरदीप सिंह तुली, मैडम सुखजीत कौर, मैडम पूजा सैनी, मैडम तनु, शमा रानी, अमरजीत कौर, जासमीन कौर, सुखविंद्र कौर, संध्या कुमारी, खुशबू कुमारी, दीपिका चावला, शांति, मधु बाला, मीनाक्षी, निशा कुमारी, सुगंती, रीना, सोनम कुमारी, हुस्नियारा, मोनिका शर्मा, प्रिया, अपर्णा, हसीबा खातून, अंशु कुमारी, हरप्रीत जस्सल, पलकी, रजनी बाला, रेखा नारंग, सिमरजीत, शिवानी सिंह, राजविंदर कौर, सिमरन, रीना रानी, सोनम, प्रिया, कमलजीत, रीतिका, नेहा, शांति, हरमीत कौर, हरकोमल, संध्या, सोनिया आदि उपस्थित थे।
तस्वीर सहित।








