गढ़दीबाला 1 मार्च (योगेश गुप्त)
: सदगुरुदेव भगवान की कृपा से एवं पूज्य बंदगी नाथ महाराज के युगल चरणों की कृपा से शिवरात्रि महोत्सव झिडा बाबा बंदगी नाथ झीड़ा फतेहपुर में आज से आरंभ हो गया है।
इस अवसर पर महंत श्री जय राम जी महाराज ने इलाके के लोगों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग इस महोत्सव में हिस्सा लें और इस महोत्सव का आनंद ले।
आगे जानकारी देते हुए महंत श्री जयराम दास जी महाराज जी ने कहा कि आज से प्रभात फेरीयां आरंभ हो गई है और यह म 8 मार्च तक चलेंगी 7 मार्च को हल्दी मेंहदी और टीका की रस्म होगी। 7 मार्च को शाम को जागो उत्सव होगा। 8 मार्च को शिव बाबा की बारात प्रस्थान सुबह 8 बजे होगी। बरात का आगमन दोपहर 2 बजे फेरे एंव कन्यादान 4 बजे उसके बाद कुॅवर कलेवा की रस्म होगी 9 मार्च को वृन्दावन होली दर्शन और विशाल भंडारा होगा।