गढ़दीवाला : (योगेश गुप्ता) जय माँ चिंतपूर्णी वेलफेयर क्लब रजि गांव बहटिवाल की ओर से माता भद्रकाली जी पर प्रत्येक वर्ष नवरात्रों के उपलक्ष्य में यात्रियों के लिए तरह तरह के विशाल लंगर लगाये जाते है । जिसके तहत इस वर्ष भी 19वें वार्षिक लंगर सम्बन्धी तैयारियां मुक्कमल कर ली गयी है । इस सबंधी सोसायटी सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया के 21,22 व 23 को स्थान माता भद्रकाली में विशाल लंगर लगाए जाएंगे । इसके साथ ही फ्री मेडिकल केम्प भी लगाया जाएगा । उन्होंने बताया के प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी तरह तरह के लंगर लगाए जाएंगे जिस सम्बन्धी तैयारिया मुक्कमल कर ली गयी है । इस मौके पर मास्टर अनिल शर्मा,विजय शर्मा,बीरबल कुमार,हनी पंडित बाहटीवाल,मनी कुमार,रितिका,बलबीर सिंह आदि उपस्थित थे ।







