Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing डी ए वी सीनियर सेकैंडरी स्कूल गढ़दीवाला में वार्षिक समारोह आयोजित

डी ए वी सीनियर सेकैंडरी स्कूल गढ़दीवाला में वार्षिक समारोह आयोजित

गढदीवाला (चौधरी / योगेश गुप्ता ) 

13 जनवरी : आज के आर के डी ए वी सीनियर सेकैंडरी स्कूल गढ़दीवाला में प्रिंसिपल के एन शर्मा की अध्यक्षता में एक समागम आयोजित किया गया,जिसमें प्रसिद्ध समाज सेवक गोपाल किशन गोगना ने मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया।समागम का आगाज बच्चों द्वारा एक धार्मिक शब्द से किया गया। इसके बाद बच्चों द्वारा भंगड़ा, गिद्दा,गीत व स्किट आदि का रंगारंग सांकृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।इस मौके प्रिंसिपल केशवानन्द शर्मा व प्रबंधक कमेटी के सदस्य दीपक जैन ने मुख्यातिथि गोपाल किशन गोगना जी के बारे में बताते हुए उनके द्वारा किए जा रहे समाज भलाई के कामों की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक बेहतर इन्सान बताया।प्रिंसिपल केशवानन्द शर्मा ने मुख्यातिथि गोपाल किशन गोगना द्वारा स्कूल के बच्चों को 21हजार की धनराशि देने के लिए उनका हार्दिक धन्यवाद किया।इसके बाद बोर्ड की 5,8,10 तथा 12मैडिकल, नानमैडिकल,कोमर्स,आर्ट्स में प्रथम, द्वितीय व तृतीया स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को मोमैन्टों देकर सम्मानित करने के बाद मुख्यातिथि गोपाल किशन गोगना ने इनाम प्राप्त करने वाले बच्चों को बधाई देते हुये बच्चों को अधिक से अधिक मेहनत करके उंचे मुकाम हासिल करने की तथा हमेशा अपने से बड़ों का सम्मान करने की प्रेरणा दी।अन्त में प्रिंसिपल के एन शर्मा व समूह स्टाफ द्वारा स्कूल की ओर से मुख्यातिथि को शाल पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस मौके प्रबंधक कमेटी के सदस्य दीपक जैन,एस एम सी प्रधान प्रवीण,जसवन्त सिंह, तरसेम सिंह, पवन कुमार, सुनील दत्त,गुलजार सिंह, अशोक कुमार, रजनी बाला सहित समूह स्टाफ मैम्बर्स व विद्यार्थी हाजिर थे।