Prime Punjab Times

Latest news
ਇੰਸਪੈਕਟਰ 70 ਹਜ਼ਾਰ ਤੇ ਆਡੀਟਰ 50 ਹਜਾਰ ਰੁਪਏ ਰਿਸ਼ਵਤ ਲੈਂਦੇ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਵੱਲੋਂ ਕਾਬੂ ਅਮਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਸੋਨੂੰ ਖਾਲਸਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਤੇ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਕੌਰ ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਿਯੁਕਤ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਬਤੌਰ ਨਾਇਬ ਤਹਿਸੀਲਦਾਰ ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਜੋਂ ਅਹੁਦਾ ਸੰਭਾਲਿਆ ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਲਈ 1500 ਰੁ ਵਾਲੀ ਫ੍ਰੀ ਸਕੀਮ ਨੇ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਕੱਢੇ ਸਾਹ,ਕੀ ਬੋਲੇ ਸੀਨੀਅਰ ... ਅੰਕਿਤ ਸ਼ਰਮਾ ਯੂਥ ਕਾਂਗਰਸ ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਿਯੁਕਤ  DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਵਿਖੇ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਯੋਗਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਆਰਮਡ ਫੋਰਸਿਜ਼ ਪ੍ਰੈਪਰੇਟਰੀ ਇੰਸਟੀਚਿਊਟ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲਾ ਲੈਣ ਦੀ ਅਪੀਲ KMS ਕਾਲਜ ਦਸੂਹਾ ਵਿਖੇ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਯੋਗਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ - ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਡਾ. ਮਾਨਵ ਸੈਣੀ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਯੋਗ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਪੁਲਿਸ ਲਾਈਨ ਗਰਾਊਂਡ ‘ਚ 1500 ਤੋਂ ਵੱਧ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਯੋਗ आयुष्मान आरोग्य केन्द्र जलोटा में योग दिवस मनाया
ADVERTISEMENT
You are currently viewing ALERT…03 नन्हें विद्यार्थियों सहित 21 निकले पॉजिटिव, दिसम्बर माह में पॉजिटिवों की संख्या हुई 105..

ALERT…03 नन्हें विद्यार्थियों सहित 21 निकले पॉजिटिव, दिसम्बर माह में पॉजिटिवों की संख्या हुई 105..

पठानकोट 26 दिसंबर (अविनाश) : पिछले एक माह में जिले में कोरोना से पीडि़त लोगों की संख्या में लगातार बढ़ौत्तरी हो रही है लेकिन शनिवार का दिन जिले में कोरोना को लेकर भय वाला दिन रहा क्योंकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से 21 लोगों की कोरोना से पॉजिटिव होने की पुष्टी की गई जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग व आम लोगों के बीच में एक बार फिर चिंता की लकीर खिंच गई कि कहीं यह तीसरी लहर की आह्ट तो नहीं। खाली दिसम्बर माह में ही 84 लोग शुक्रवार तक पॉजिटिव निकल चुके थे, 21 और पॉजिटिव आने से इसी माह में 105 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए बुलेटिव में जहां 21 लोगों की पॉजिटिव होने की पुष्टी की गई है वहीं एक व्यक्ति के रिकवर करने के चलते जिले में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 56 हो गई है। शनिवार को निकले 21 पॉजिटिव केसों में से 4 लोग एक ही परिवार से संबंधित हैं, जो करनाल किसी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे और जब उनके वहां सैंपल लिए गए तो वह पॉजिटिव पाए गए। इसी तरह 2 लोगों जिसकी रिपोर्ट निजि लैब से पॉजिटिव आई है जिसमें 51 वर्षीय महिला शांत विहार, दूसरी 34 वर्षीय महिला डल्होजी रोड से संबंधित है। इसी तरह रैपिड टैस्ट एंटीजन में 34 वर्षीय महिला, 42 वर्षीय महिला डाक्टर और 37 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं। टरूनैट में एक 25 वर्षीय महिला छन्नी मन्हासा दी से पॉजिटिव पाई गई जबकि 55 वर्षीय व्यक्ति गांव थरियाल, 48 वर्षीय व्यक्ति चार मरला क्र्वाटर, 80 वर्षीय वृद्ध धौबीघाट पठानकोट, 65 वर्षीय व्यक्ति गांव मनवाल, 11 वर्षीय नन्हीं बच्ची सुजानपुर, 55 वर्षीय व्यक्ति सुजानपुर, 24 वर्षीय व्यक्ति सुजानपुर, 25 वर्षीय व्यक्ति सुजानपुर तथा एक निजि स्कूल से 5 व 11 वर्षीय नन्हीं छात्रा व 10 वर्षीय छात्र पॉजिटिव निकला है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए बुलेटिन में अब तक 19 हजार 49 लोग पॉजिटिव निकल चुके हैं, जिनमें से 18560 लोग रिकवर कर चुके हैं, 433 लोगों की मृत्यु हो चुकी है जबकि 427 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट आनी शेष है। जबकि 185 सैंपल नये लिए गए हैं।

error: copy content is like crime its probhihated