Prime Punjab Times

Latest news
ਬਲਾਕ ਭੁੰਗਾ ਵਿਖੇ ਪੰਚਾਇਤ ਸਕੱਤਰਾਂ ਨੇ ਤਨਖਾਹ ਨਾ ਮਿਲਣ ਕਰਕੇ ਦਿੱਤਾ ਧਰਨਾ ਹਿੰਦ ਕਮਿਊਨਿਸਟ ਪਾਰਟੀ ਮਾਰਕਸਵਾਦੀ ਤਹਿਸੀਲ ਦਸੂਹਾ ਦੀ ਹੋਈ ਮੀਟਿੰਗ बिट्टू के काफिले को लेकर हंगामा, साढ़े तीन घंटे तनावपूर्ण रहा माहौल ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਪੁਸਤਕ ਪੜ੍ਹਨ ਅਤੇ ਰਿਵਿਊ ਗਤੀਵਿਧੀ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਝੋਨੇ ਦੀ ਖਰੀਦ 1 ਅਕਤੂਰ ਤੋਂ, ਮੰਡੀਆਂ ‘ਚ ਲੋੜੀਂਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧ ਮੁਕੰਮਲ : ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਬਾਲ ਵਿਆਹ ਕਰਵਾਉਣ ਵਾਲਿਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਬੀਬੀਐਮਬੀ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਤੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੇ ਲਿਆ ਸਵੱਛਤਾ ਪ੍ਰਣ ਗੁਰਸਿੱਖ ਹਰ ਅਵਸਥਾ ਚ ਇਕ ਸਮਾਨ ਜੀਵਨ ਜਿਉਂਦਾ ਹੈ : ਮਹਾਤਮਾ ਰੌਸ਼ਨ ਦਿਹਲਵੀ ਸਿਹਤਮੰਦ ਜੀਵਨ-ਸ਼ੈਲੀ’ ਵਿਸ਼ੇ ’ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ ਅਤੇ ਪੋਸਟਰ ਮੇਕਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਜਲੰਧਰ ਪਠਾਨਕੋਟ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਰਾਜ ਮਾਰਗ ਤੇ ਵਾਪਰਿਆ ਭਿਆਨਕ ਹਾਦਸਾ ਇੱਕ ਦੀ ਮੌ+ਤ, 5 ਜ਼+ਖ+ਮੀ 
ADVERTISEMENT
You are currently viewing ALERT.. जिले में 14 लोगों के सैंपलों में से/-

ALERT.. जिले में 14 लोगों के सैंपलों में से/-

जिले में 14 लोगों के सैंपलों में से 5 सैंपलों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव

पठानकोट 19 (अविनाश) : जिले में डेंगू के केसों की रफ्तार कम हो गई है। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग की ओर से लिए गए 14 लोगों के सैंपलों में से 5 सैंपलों की रिपोर्ट डेंगू से पॉजिटिव आई। जिसके चलते जिले में कुल केसों का आंकड़ा 1702 पहुंच गया है। डेंगू से निकले 5 केसों में 4 पुरुष व एक महिला शामिल हैं और वहीं 4 ग्रामीण क्षेत्र व एक जम्मू कश्मीर से संबधित है। जानकारी देते हुए डा.साक्षी ने बताया कि जिले में अब तक कुल 3322 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि बेशक डेंगू का कहर थमता जा रहा है परंतु लोगों को अभी भी जागरूक रहना होगा। उन्होंने बताया कि सप्ताह के हर शुक्रवार को ड्राई डे के रूप में मनाकर घरों में साफ-सफाई करनी चाहिए ताकि डेंगू का लारवा न पैदा हो। उन्होंने बताया कि जो 5 लोग डेंगू से पॉजिटिव पाए गए हैं उनमें से सुजानपुर से एक व्यक्ति, कठुआ से एक व्यक्ति, गांव आतेपुर से एक व्यक्ति, पडाली कलां से एक महिला, घरोटा से एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया।

सर्वे दौरान मिले लारवा को किया नष्ट

रोजाना केस निकलने के चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पीडि़त क्षेत्रों का सर्वे किया। जानकारी देते हुए हैल्थ इंस्पैक्टर अविनाश शर्मा ने बताया कि सर्वे दौरान उनके साथ स्प्रे टीम भी शामिल थी। उन्होंने बताया कि सर्वे दौरान टीम को भारी मात्रा में लारवा मिला जिन्हें टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया और उन्हें डेंगू संबधी जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि बेशक जिले में डेंगू केसों की संख्या कम आ रही है परंतु हमें स्वच्छता का पूरा ध्यान रखना होगा, घरों के आसपास पानी नहीं खड़ा होने देना चाहिए।