दसूहा (चौधरी)
: जंगलात वर्कर यूनियन द्वारा अपनी समस्याओं संबंधी वन मंडल अफसर दसूहा अंजन सिंह के साथ वन मंडल कार्यालय दसूहा में बैठक की गई। इस अवसर पर पंजाब स्वास्डिनेट सर्विसेस फेडरेशन के अध्यक्ष सतीश राणा, पंजाब स्वास्डिनेट सर्विसेस फेडरेशन के दसूहा मंडल प्रधान शांति सरूप , जंगलात वर्कर यूनियन के जिला अध्यक्ष पवन कुमार तथा मंडल दसूहा के अध्यक्ष मनोहर लाल विशेष तौर पर शामिल हुए। इस बैठक में यूनियन पदाधिकारीयों द्वारा अपनी समस्याओं संबंधी वन अफसर दसूहा से विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर वन मंडल अफसर दसूहा अंजन सिंह ने यूनियन को भरोसा दिया के आने वाले समय में उनकी समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा तथा काफी समस्याओं का समाधान कर भी दिया गया है। इस अवसर पर भूपिंदर सिंह महासचिव, सचिव मयंक महाजन, शेर सिंह, रूप लाल, कमल रंधावा के अतिरिक्त निक्कू चक्क नर्सरी का समस्त स्टाफ उपस्थित था।








