दसूहा 8 जुलाई (चौधरी)
: गत दिन हुई सगरा नजदीक घटना को देखते हुए जिलाधीश होशियारपुर आशिका जैन द्वारा दिए सख्त आदेश जारी किए गए जिनकी पालन करते हुए डीएसपी दसूहा बलविंदर सिंह जौडा के दिशा निर्देशों अनुसार दसूहा पुलिस द्वारा थाना प्रभारी राजिंदर कुमार के योग्य नेतृत्व में दसूहा में बसों सहत दो तथा चार पहिया वाहनों की चेकिंग बड़े स्तर पर की गई। इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजिंदर कुमार ने कहा कि आज जिलाधीश होशियारपुर के निर्देशों की पालना करते हुए दसूहा के हाजीपुर चौक, एसडीएम चौंक, मारुति सुजुकी चौंक, होशियारपुर चुंगी चौंक, सिनेमा चौंक पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग की गई। उन्होंने बताया कि इस मुहिम में वाहनों के दस्तावेज चेक किए गए तथा ओवरलोड सवारी न बिठाने के आदेश दिए गए। उन्होंने बताया कि वाहनों की ओवर स्पीड भी चेक की गई तथा उन्हें चेतावनी देकर छोड़ा गया। उन्होंने बताया कि अगर कोई भी वाहन चालक आदेशों का उल्लंघन करता है उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि नशे का सेवन करके वाहन चलाने वाले को भी नहीं बख्शा जाएगा तथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने सभी को अपील की अगर कोई व्यक्ति नशा बेचता यां उसका सेवन करता है तो पुलिस को इसकी जानकारी जरूर दें जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम और पता गुप्त रखा जाएगा।








