दसूहा 8 जुलाई (चौधरी)
: दसूहा रेलवे स्टेशन पर स्थित शिव शनि मंदिर पर आज शिवलिंग की स्थापना की गई।इस अवसर पर पंडित पंकज कुमार झा हवन यज्ञ किया गया तथा धार्मिक रीतियों, विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धा भावना के साथ शिव लिंग की स्थापना की गई। इस मौके भक्तों द्वारा शिव महिमा का गुणगान किया गया। मंदिर को पुष्प मालाओं से सजाया गया था।इस अवसर पर लंगर का आयोजन भी किया गया।इस मौके टीनू रल्हन, प्रेम कुमार अरोड़ा, विजय पुरी,पुनीत पुरी, देवराज, अमरनाथ, डा नीरज कुमार, हरभजन सिंह के अतिरिक्त अन्य उपस्थित थे।








