Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने संभावित बाढ़ के मद्देनजर किया ब्यास दरिया किनारे बसे गांवों का दौरा

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने संभावित बाढ़ के मद्देनजर किया ब्यास दरिया किनारे बसे गांवों का दौरा

होशियारपुर/मुकेरियां, 27 जून (चौधरी)

कहा, सरकार की तरफ से 1.20 करोड़ रुपए की लागत से बनवाए गए स्टड, अतिरिक्त फंड भी जल्द होंगे जारी

: मानसून सीज़न की शुरुआत से पहले संभावित बाढ़ के खतरे को ध्यान में रखते हुए डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने आज एसडीएम मुकेरियां कमलजीत सिंह और ड्रेनेज विभाग के एसडीओ सुखप्रीत सिंह के साथ ब्यास दरिया के किनारे बसे गांवों नौशहरा पत्तन, होशियारपुर कलोता और महिताबपुर का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पंजाब सरकार संभावित बाढ़ को लेकर पूरी तरह सतर्क और चिंतित है।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि पूर्व में आई बाढ़ों के कारण हुए भारी नुकसान को ध्यान में रखते हुए सरकार ने पहले ही 1.20 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी थी, जिससे ब्यास दरिया के किनारों पर सुरक्षा के लिए स्टड (रक्षक बांध) बनाए गए हैं और संबंधित कार्य पूर्ण हो चुका है। ग्रामीणों की मांग पर लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि भी जल्द जारी की जाएगी ताकि बाकी बचे इलाकों में भी स्टड निर्माण संभव हो सके और गांवों तथा कृषि भूमि को बाढ़ के पानी से बचाया जा सके।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने पंजाब सरकार और जिला प्रशासन की इस तत्परता की सराहना करते हुए धन्यवाद प्रकट किया। किसानों ने विशेष रूप से सरकार द्वारा निर्बाध बिजली आपूर्ति और खेतों तक नहरी पानी पहुंचाने के प्रयासों को सराहा।

इस मौके पर सरपंच जसविंदर सिंह, नंबरदार बलजीत सिंह, बाबा मलकीत सिंह, नंबरदार अवतार सिंह, रविंदर सिंह रम्मी, कुलजीत सिंह, तरसेम सिंह, किसान नेता और अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।