गढ़दीवाला (चौधरी)
: लाला जगत नारायण डी.ए.वी पब्लिक स्कूल गढ़दीवाला की बैठक स्कूल के अध्यक्ष व डी ए स्कूल मैनेजिंग कमेटी के सचिव अरविंद घई की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में स्कूल के नये सत्र व स्कूल के विकास हेतु विचार विमर्श किया गया। इस मौके स्कूल कमेटी के सदस्य दीपक जैन तथा डाक्टर संजीव शर्मा द्वारा स्कूल के अध्यक्ष एंव डी ए वी मैनेजिंग कमेटी दिल्ली के सचिव अरविंद घई व स्कूल के प्रबंधक प्रिंसीपल डा.अंजना गुप्ता प्रिंसीपल डी.ए.वी इंटरनेशनल स्कूल अमृतसर को विशेष रूप से सन्मानित किया। इस मौके डी.ए.वी पब्लिक स्कूल गढ़दीवाला के प्रिंसीपल डा अमित नागवान व समूह स्टाफ उपस्थित थे।
कैप्शन : गणमान्य को सम्मानित करते हुए दीपक जैन व डा संजीव शर्मा








