जुगियाल 16 जनवरी (हैप्पी)
प्रशासन ने समय एक सप्ताह का और वढ़ाया।
: रणजीत सागर बांध परियोजना के निर्माण समय बांध परियोजना के निर्माण के लिए कार्यरत कर्मचारियों के लिए बांध प्रशासन की ओर से लगभग 40-50 साल पहले शाहपुरकडी टाउन शिप और उससे भी पहले उच्चा थड़ा कालोनी का निर्माण करवाया था। अब यह लगभग 4600 आवास मुरंमत के आवास से परियोजना की ओर से कंडम घोषित कर दिए गए हैं क्योंकि इन मकानों में पिछले लंबे समय से कोई नहीं रह रहा जिसको नीलाम करने के लिए प्रशासन ने आनलाइन टेंडरों की माँग की थी। जिसको किसी भी ठेकेदार ने नहीं भरा। जिस की अवधि ख़त्म होने के कारण प्रशासन ने इस मे 15 दिन का इज़ाफ़ा किया था परन्तु 15 दिन बीत जाने के बाद भी किसी ठेकेदार ने फिर आनलाइन आवेदन नहीं किया। जिस कारण प्रशासन ने ठेका ऐक सप्ताह के लिए और वढ़ा दिया गया है।
ग़ौरतलब है कि रणजीत सागर बांध परियोजना के शाहपुर कंडी टाउनशिप में कंडम क्वार्टर 1303 हैं जिस से लगभग 7 करोड़ 90 लाख 92 हज़ार राशि और थड़ा उपरला में 2763 कंडम मकान हैं जिन की बोली की 5 करोड़ 70. लाख 25 हजार न्यूनतम क़ीमत आंकी गई है। यह जानकारी रणजीत सागर बांध परियोजना के मुख्य अभियंता वरिंदर कुमार ने दी उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने आदेश अनुसार सरकार के कोष में इज़ाफ़ा करने के लिए लगभग 4500 कंडम क्वार्टरों की बोली कीं न्यूनतम क़ीमत 14 करोड़ 54 लाख 98 हजार 839 रुपए आंकी गई है और ठेकेदार द्वारा इन मकानों का सारा मलबा उठाना होगा। जिसकी समय सीमा भी निर्धारित की जाएगी। अब कोई भी ठेकेदार द्वारा टेंडर ना भरने के कारण इन टेंडरों को 15 दिन के लिए आगे कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के बाद यह सारी ज़मीन को रणजीतगढ विकास प्राधिकरण को सौंपने की योजना है। इसी के साथ उपरला थड़ा की लगभग 120 एकड़ ज़मीन पीआईडीपी को देने की योजना की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है। यहाँ पर रणजीतगढ विकास प्राधिकरण और पीडीआईपी की ओर से पर्यटन, होटल, रेस्टोरेंट, स्टेडियम एवं अन्य विकास कार्यों को बढ़ावा देने की योजना है। जिस से क्षेत्र का विकास होगा और पंजाब में एक ख़ूबसूरत पर्यटन स्थल बनेगा।
फ़ोटो : शाहपुर कंडी टाउनशिप में ख़ाली पड़े कंडम सरकारी आवास।








