Prime Punjab Times

Latest news
ਬਲਾਕ ਪੱਧਰੀ ਡਰਾਮਾ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਸਰਕਾਰੀ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਡੱਫਰ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਜੇਤੂ ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing दिन दिहाड़े चोर ने डाक्टर दंपति के घर में चोरी की वारदात को दिया अंजाम, नकदी व लाखों के गहने लेकर हुआ फरार

दिन दिहाड़े चोर ने डाक्टर दंपति के घर में चोरी की वारदात को दिया अंजाम, नकदी व लाखों के गहने लेकर हुआ फरार

दसूहा (चौधरी)

चोर की तस्वीर सीसीटीवी कमरे में हुई कैद

: दसूहा के कृष्णा कालोनी गली नंबर 2 में एक चोर द्वारा दिन दिहाड़े डाक्टर दंपति के घर में दाखिल होकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर घर से नगदी व लाखों के गहने लेकर फरार हो गया। चोरी की सारी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जिसमें चोर एक बैग हाथों में लिए फरार होता दिखाई दिया।इस संबंधी जानकारी देते हुए पीड़िता डा मोनिका ने बताया कि मैं अपनी ड्यूटी पर थी तथा मेरे पति अपने डेंटल क्लीनिक पर थे जो दसूहा में बना हुआ है और घर में कोई नहीं था।उन्होंने बताया कि मेरे पड़ोसियों का फोन आया कि आपके घर से कुछ टूटने की आवाज आ रही हैं। पड़ोसी का फोन सुनते मैं अस्पताल से अपने घर को निकल पड़ी और उसी समय मैने अपने फोन से दसूहा पुलिस को सूचित किया। उन्होंने बताया कि जब वह घर पहुंची तो उन्होंने देखा कि चोर घर की अलमारी में रखी नकदी तथा लाखों के गहने लेकर फरार हो चुका था। उन्होंने बताया कि अगर पुलिस मेरा फोन सुनते ही घटना स्थल पर पहुंच जाती तो चोर पकड़ा जाता । पीड़िता डा मोनिका ने प्रशासन से अपील की है कि शहर में पुलिस की गश्त बढ़ाने की जरूरत है जिससे ऐसी घटनाओं पर काबू पाया जा सके। तथा दूसरा कोई व्यक्ति ऐसी घटनाओं का शिकार न हो ।