गढ़शंकर (अशवनी शर्मा)
: एनआरआई, समाजसेवी गांव नैनमा बीत के वासी स.भाग सिंह अटवाल ने इस बात की कड़ी निंदा की है कि बीजेपी बीत मंडल के पूर्व अध्यक्ष, सीहमा के पूर्व सरपंच राणा प्रदीप सिंह रंगीला पर बिना किसी कारण के पर्चा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि अभी पंजाब में पंचायत चुनाव होने वाले हैं और रंगीला का इन चुनावों में अहम रोल होंगा। राणा प्रदीप हमेशा गढ़शंकर निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्यों और समाज सेवा कार्यों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते रहे हैं। स. भाग सिंह अटवाल ने कहा कि मैं लंबे समय से प्रदीप रंगीला को जानता हूं कि उन्होंने अपने परिवार के लिए हमेशा ईमानदारी से काम किया है। वह लगातार दो बार अपने गांव के सरपंच भी बन चुके हैं। आज भी ग्रामीण और पूरा हलका बीत उनके द्वारा किए गए कार्यों की हमेशा सराहना करता है और कई लोग उनके साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी राजनीतिक सोच हर व्यक्ति के लिए अलग हो सकती है, लेकिन अच्छे इंसान की हमेशा सराहना की जानी चाहिए. उन्होंने मौजूदा सरकार और प्रशासन से मांग की है कि प्रदीप रंगीला पर दर्ज केस रद्द किया जाए। अन्यथा मौजूदा सरकार को पंचायत चुनाव में पूरे गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र में इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।स.भाग सिंह अटवाल ने कहा कि बेशक हम किसी भी राजनीतिक विचार के हों या किसी भी पार्टी से जुड़े हों लेकिन इस समय हम प्रदीप रंगीला के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। अगर इस पर्चे को खारिज नहीं किया गया तो लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे।








